Top 10 Job Interview Questions: अगर आप एक फ्रेशर या एक्सपीरियंस एम्प्लॉई हैं और आप किसी जॉब इंटरव्यू की तैयारी कर रहे हैं, तो ऐसे में आपको उन अहम सवालों के बारे में जरूर पता होना चाहिए, जो हर कंपनी के HR द्वारा अक्सर पूछे जाते हैं. अगर आप HR द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब नहीं दें पाते हैं, तो वो आपको जॉब ऑफर नहीं करेगा. इसलिए आज हम आपको उन 10 अहम सवालों और उनके जवाब देने के तरीके के बारे में बताएंगे, जिससे आप आसानी से कोई भी इंटरव्यू क्रैक कर लेंगे.
सवाल 1 – अपने बारे में बताइए?
जवाब 1 – इस सवाल का जवाब देते समय आप अपनी जॉब से संबंधित स्किल और एक्सपीरियंस पर ध्यान केंद्रित करें। अपने करियर के बारे में डिटेल में बताएं। आप अपनी प्रमुख उपलब्धियों को एचआर (HR) के सामने रखें और यह बताएं कि आप इस भूमिका और कंपनी के लिए क्यों सही कैंडिडेट हैं।
सवाल 2 – आप इस कंपनी में काम क्यों करना चाहते हैं?
जवाब 2 – सबसे पहले आप कंपनी के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करें। कंपनी के मिशन, वैल्यू और कल्चर में वास्तविक रुचि दिखाएं। यह बताएं कि आपकी स्किल और एक्सपीरियंस कंपनी की आवश्यकताओं से कैसे मेल खाते हैं और आप उनकी सफलता में कैसे योगदान दे सकते हैं।
सवाल 3 – आपकी ताकत (Strength) क्या हैं?
जवाब 3 – आप उन स्किल और क्वालीटि को उजागर करें जो इस रोल के लिए महत्वपूर्ण हैं। यह उदाहरण के साथ दिखाएं कि आपने अपने पिछले काम में अपनी स्ट्रेंथ का किस प्रकार उपयोग किया है।
सवाल 4 – आपकी कमजोरियां (Weakness) क्या हैं?
जवाब 4 – कोई वास्तविक कमजोरी चुनें, लेकिन इसे पॉजिटिव तरीके से पेश करें। यह बताएं कि आप इस कमजोरी को दूर करने के लिए क्या कदम उठा रहे हैं या इससे आपने क्या सीखा है।
सवाल 5 – आप अगले पांच साल में खुद को कहां देखते हैं?
जवाब 5 – यहां आप अपने लॉन्गटर्म टारगेट और करियर गोल के बारे में बताएं। यह दिखाएं कि आपका लॉन्गटर्म विजन कंपनी के टारगेट और दिशा से कैसे मेल खाती है, और यह बताएं कि आप कंपनी में रहकर कैसे ग्रो करने का इरादा रखते हैं।
सवाल 6 – हमें आपको क्यों हायर करना चाहिए?
जवाब 6 – अपनी स्किल और क्वालीफिकेशन को दोहराएं। यह बताएं कि आपकी स्किल और एक्सपीरियंस इस नौकरी के लिए आपको सबसे अच्छा उम्मीदवार क्यों बनाती हैं।
सवाल 7 – क्या आप कोई चुनौतीपूर्ण स्थिति बता सकते हैं जिसे आपने हल किया और आपने इसे कैसे किया?
जवाब 7 – आप यहां STAR मेथड (Situation, Task, Action, Result) का उपयोग करके अपने जवाब को तैयार करें। स्थिति, अपने कार्य, उठाए गए कदमों और सकारात्मक परिणाम को स्पष्ट रूप से समझाएं।
सवाल 8 – आपकी सैलरी एक्सपेक्टेशन क्या हैं?
जवाब 8 – इस रोल और इंडस्ट्री के मुताबिक ऐवरेज सैलरी पर रिसर्च करें। एक सैलरी रेंज के बारे में तैयार रहें जो आपके एक्सपीरियंस और क्वालीफिकेशन के अनुसार हो।
सवाल 9 – क्या आपके पास हमसे पूछने के लिए कोई सवाल हैं?
जवाब 9 – इस सवाल का जवाब देते समय, रोल, कंपनी या टीम के बारे में सवाल तैयार रखें। यह कंपनी के प्रति आपकी रुचि को दर्शाता है।
सवाल 10 – आपकी सबसे बड़ी उपलब्धी क्या हैं?
जवाब 10 – आप यहां उन उपलब्धियों पर ध्यान केंद्रित करें जो आपकी स्किल और एबिलिटी को प्रदर्शित करती हैं. यह उदाहरण के साथ बताएं कि आपने पिछले काम में सकारात्मक प्रभाव कैसे डाला है.
संबंधित खबरें
दिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
1 day agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
1 day agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
2 days agoCRPF में 'लांस नायक' और 'नायक' पदों की होगी वापसी, अग्निवीरों के लिए प्लान
6 days agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
10 days agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
11 days agoरेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई
15 days agoSSC CHSL का फाइनल रिजल्ट जारी, 3512 कैंडिडेट बने DEO और LDC
15 days agoमहिलाएं पुरुषों के मुकाबले कितना खर्च करती हैं? सर्वे में आया बड़ा अंतर
17 days agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines