Teacher Recruitment 2023: सहायक शिक्षक के 9712 पदों पर निकली भर्तियां, इस दिन से करें अप्लाई
Edited By Niharika Gupta

Teacher Recruitment 2023
Edited By Niharika Gupta

Teacher Recruitment 2023
Rajasthan Teacher Recruitment 2023: माध्यमिक शिक्षा, राजस्थान ने सहायक शिक्षक पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार माध्यमिक शिक्षा, राजस्थान की आधिकारिक साइट educationsector.rajasthan.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में असिस्टेंट टीचर के कुल 9712 पद भरे जाएंगे।
कैंडिडेट्स जो इन पद पर आवेदन करने की योग्यता और इच्छा रखते हों, वे एप्लीकेशन लिंक एक्टिव होने के बाद अप्लाई कर सकते हैं। अभी इन भर्तियों के लिए आवेदन शुरू नहीं हुए हैं. आवेदन शुरू होंगे 31 जनवरी से और इनके लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट है 01 मार्च 2023 हैं। एप्लीकेशन लिंक एक्टिव होने के बाद कैंडिडेट्स यहां से अप्लाई कर सकते हैं – educationsector.rajasthan.gov.in. इस पोर्टल के अलावा कहीं और से किए गए आवेदन स्वीकार नहीं होंगे।
उम्मीदवार जो पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे यहां उपलब्ध विस्तृत अधिसूचना के माध्यम से शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा की जांच कर सकते हैं।
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में ₹100/-, राजस्थान के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए ₹70/-, SC/ST और PwD वर्ग के लिए ₹60/- का भुगतान करना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड के माध्यम से किया जाना चाहिए।
और पढ़िए –Noise ColorFit Pro 4 भारत में लॉन्च, फुल चार्जिंग पर करे 7 दिन तक काम! जानिए कीमत और खासियत
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: