---विज्ञापन---

नौकरी angle-right

दिवाली से पहले Tata Group का बड़ा ऐलान, 5 साल में देंगे 5 लाख नौकरियां

Tata Group Jobs: टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने 5 लाख नौकरियां देने का ऐलान किया है। टाटा ग्रुप ने कहा कि आने वाले 5 सालों में टाटा समूह 5 लाख नौकरियां देने जा रहा है। जानिए किन पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

---विज्ञापन---

Tata Group Jobs: टाटा ग्रुप ने रोजगार को लेकर बड़ा ऐलान किया है। ग्रुप का कहना है कि वह अगले 5 सालों में 5 लाख नौकरियां पैदा करेंगे। इसकी जानकारी न्यूज एजेंसी पीटीआई के ने दी, जिसमें कहा गया कि चेयरमैन एन चंद्रशेखरन इसका ऐलान किया है। चंद्रशेखरन के मुताबिक, आने वाले समय में सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स और बैटरी से जुड़े इंडस्ट्रीज जैसे कई सैक्टरों में भर्तियां की जाएंगी।

5 साल में 5 लाख नौकरियों का लक्ष्य

चेयरमैन एन चंद्रशेखरन भारतीय गुणवत्ता प्रबंधन फाउंडेशन के सेमिनार में इसका ऐलान किया है। उन्होंने इस दौरान मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में नौकरियां देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत के विकसित बनने के लक्ष्य में यह सेक्टर महत्वपूर्ण है। अगर हम मैन्युफैक्चरिंग नौकरियों में बढ़ोतरी करेंगे तो ही विकसित भारत के लक्ष्यों को पूरा कर पाएंगे।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 600 अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन शुरू, जानें कैसे करें अप्लाई

किन सेक्टर में मिलेंगी नौकरियां?

टाटा समूह ने अलग-अलग सेक्टर में नौकरियों का ऐलान किया है। चंद्रशेखरन ने बताया कि सेमिकंडक्टर, प्रेसिजन मैन्युफैक्चरिंग, असेंबली, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स और बैटरी से संबंधित अगले 5 सालों में लगभग टाटा ग्रुप 5 लाख नौकरियां निकालने वाला है। आपको बता दें कि टाटा ग्रुप असम में एक सेमीकंडक्टर प्लांट और इलेक्ट्रिक व्हीकल और बैटरी से जुड़ी कई यूनिट्स बना रहा है। इसके अंदर छोटी-बड़ी आकार की कई कंपनियां खोली जाएंगी, जिससे नौकरी के अवसर पैदा होंगे।

---विज्ञापन---

इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए चंद्रशेखरन ने सरकारी समर्थन की भी बात कही थी। उन्होंने कहा कि बढ़ते कार्यबल को पूरा करने के लिए भारत को करीब 10 करोड़ नौकरियां देनी होंगी।

ये भी पढ़ें: Sarkari Naukri: महिलाओं के लिए निकली बंपर भर्तियां! महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के लिए मांगे गए आवेदन

---विज्ञापन---
First published on: Oct 15, 2024 02:46 PM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola