Tamil Nadu Govt Job Age Limit 2026: तमिलनाडु में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं और अभ्यर्थियों के लिए एक बेहद राहत भरी खबर सामने आई है. राज्य सरकार ने सरकारी सेवाओं में सीधी भर्ती (Direct Recruitment) के लिए अधिकतम आयु सीमा (Upper Age Limit) में 5 साल की छूट देने का बड़ा ऐलान किया है. इस फैसले से उन हजारों युवाओं को दूसरा मौका मिलेगा, जिनकी उम्र मौजूदा तय सीमा को पार कर चुकी थी या उसके करीब पहुंच रही थी. तमिलनाडु सरकार के आधिकारिक बयान के मुताबिक, यह नया नियम 30 अक्टूबर 2026 से अगले 5 वर्षों के लिए लागू रहेगा. जानिये Group I, Group II और Group IV के पदों के लिए अब नई उम्र सीमा क्या होगी और reserved श्रेणियों को इसका कितना फायदा मिलेगा.
ग्रुप के हिसाब से जानिए उम्र सीमा का पूरा गणित
सरकार की 5 साल की यह अतिरिक्त छूट सभी मौजूदा आरक्षण और वर्ग-वार छूटों के अलावा होगी:
- ग्रुप-1 के पद:
सामान्य वर्ग (General Category) के लिए अधिकतम उम्र सीमा 32 साल से बढ़ाकर 37 वर्ष कर दी गई है. आरक्षित वर्ग (BC, BC(M), MBC, DNC, SC, ST) के लिए अधिकतम उम्र सीमा 37 साल से बढ़ाकर 42 वर्ष कर दी गई है. वहीं दिव्यांग अभ्यर्थी (PwD) के लिए जनरल कैटगरी के दिव्यांगों के लिए 42 से बढ़ाकर 47 वर्ष और आरक्षित वर्ग के दिव्यांगों के लिए 47 से बढ़ाकर 52 वर्ष कर दी गई है. - ग्रुप-2 और 2-ए के पद:
सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम उम्र सीमा 30 साल से बढ़ाकर 35 वर्ष कर दी गई है. आरक्षित वर्ग के लिए आरक्षित श्रेणियों के लिए कोई अधिकतम आयु सीमा नहीं रहेगी. दिव्यांग अभ्यर्थी (PwD) के लिए जनरल कैटगरी के PwD उम्मीदवारों के लिए उम्र सीमा 40 से बढ़ाकर 45 वर्ष की गई है, जबकि आरक्षित वर्ग के PwD अभ्यर्थियों के लिए कोई ऊपरी उम्र सीमा नहीं होगी. - ग्रुप-4 के पद:
उच्च शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार के लिए कोई अधिकतम आयु सीमा नहीं होगी. सामान्य योग्यता वाले जनरल कैटगरी के उम्मीदवार के लिए 30 से बढ़कर 35 वर्ष कर दिया गया है. PwD 40 से बढ़कर 45 वर्ष है. BC, BC(M), MBC, DNC श्रेणी में 32 से बढ़कर 37 वर्ष (PwD: 42 से बढ़कर 47 वर्ष) किया गया है. जबकि SC, ST और निराश्रित विधवाओं के लिए ऐज लिमिट 35 से बढ़कर 40 वर्ष (PwD: 45 से बढ़कर 50 वर्ष) किया गया है.
कब से और कब तक लागू रहेगा यह नियम?
यह नई छूट 30 अक्टूबर 2026 से प्रभावी मानी जाएगी और अगले 5 वर्षों के लिए लागू रहेगी. इस फैसले से ओवर-एज (Over-age) होने की कगार पर खड़े हजारों युवाओं को फिर से प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने और सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर मिलेगा.
संबंधित खबरें
UGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
3 hrs agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
17 hrs agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
1 day agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
2 days agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
2 days agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
3 days agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
6 days agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
7 days agoरेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
7 days agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines