SSC CAPF SI Exam Answer Key: एसएससी दिल्ली पुलिस में एसआई भर्ती परीक्षा पेपर-II की आंसर की जारी, यहां करें डाउनलोड
Edited By Niharika Gupta

CUET UG 2023
Edited By Niharika Gupta

CUET UG 2023
SSC CAPF SI Exam Answer Key: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस और CAPFs परीक्षा, 2022 (पेपर- II) में सब-इंस्पेक्टर के लिए फाइनल आंसर-की जारी कर दी है। उम्मीदवार फाइनल आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
फाइनल आंसर की के साथ आयोग ने अभ्यर्थियों के व्यक्तिगत मार्क्स भी अपलोड कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी अपनी रजिस्टर्ड लॉगइन आई और पासवर्ड के जरिए लॉगइन कर अपने मार्क्स चेक कर सकते हैं।
आपको बता दें कि आयोग ने एसएससीय दिल्ली पुलिस व सीएपीएफ में एसआई भर्ती परीक्षा पेपर-II का रिजल्ट 26 मई 2023 को घोषित कर दिया था।
एसएससी दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ में एसआई भर्ती परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी अपनी आंसर की के साथ संबंधित प्रश्नपत्र भी डाउनलोड कर सकते हैं। एसएससी के नोटिस के अनुसार, आंसर की और प्रश्नपत्र डाउनलोड करने की सुविधा आयोग की वेबसाइट पर 23 जून से 7 जुलाई 2023 तक उपलब्ध रहेगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: