हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

SSC CPO Result 2022: एसएससी SI दिल्ली पुलिस CAPF पेपर 1 का परिणाम घोषित, यहां देखें कट-ऑफ समेट इंटरव्यू की प्रक्रिया

विज्ञापन
SC Selection Post Phase XI registration

SSC SI Delhi Police, CAPF Paper 1 Result 2022: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा के पेपर I का परिणाम जारी कर दिया। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट – ssc.nic.in पर परिणाम देख सकते हैं।

रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, जिसे भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड और प्रिंट किया जा सकता है।

कुल 68364 अभ्यर्थियों का चयन किया गया जिसमें 63945 पुरुष व 4419 महिलाएं हैं। यह भर्ती परीक्षा 9 नवंबर से 11 नवंबर 2022 तक आयोजित हुई थी। पास और फेल सभी अभ्यर्थियों के मार्क्स 3 जनवरी 2023 को जारी होंगे जिसे 18 जनवरी तक देखा जा सकेगा। रिजल्ट के साथ-साथ पुरुष व महिला अभ्यर्थियों की कटऑफ भी जारी की गई है।

यहां देखें कटऑफ

  • वर्ग कटऑफ
  • एससी 79.31890
  • एसटी 78.13852
  • ईएसएम 40.00000
  • ओबीसी 102.96030
  • ईडब्ल्यूएस 103.97465
  • अनारक्षित 115.04762

वैकेंसी डिटेल्स

आपको बता दें कि एसआई के 4300 पदों के लिए अभ्यर्थियों से अगस्त में आवेदन लिए गए थे। दिल्ली पुलिस में एसआई पुरुष की 228 और महिला की 112 जबकि सीएपीएफ में 3960 पद हैं। इसमें से सीआरपीएफ में सर्वाधिक 3112 पद हैं।

एसएसओ सीपीओ पेपर 1 परिणाम 2022 – महिला उम्मीदवारों की सूची के लिए लिंक

एसएसओ सीपीओ पेपर 1 परिणाम 2022 – पुरुष उम्मीदवारों की सूची के लिए लिंक

जानें आगे की प्रोसेस

फिजिकल टेस्ट

शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मानक परीक्षा (PST): लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को PET और PST के लिए बुलाया जाता है। पीईटी में उम्मीदवारों की शारीरिक फिटनेस चेक करने के लिए शारीरिक परीक्षण जैसे दौड़ना, ऊंची कूद और लंबी कूद आदि शामिल हैं। पीएसटी उम्मीदवारों की ऊंचाई, छाती और अन्य शारीरिक मानकों की चेक के लिए एक माप परीक्षा है।

Interview प्रोसेस

पीईटी और पीएसटी उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है। साक्षात्कार विशेषज्ञों के एक पैनल द्वारा आयोजित किया जाता है जो उम्मीदवारों के व्यक्तित्व, संचार कौशल और सामान्य योग्यता का आकलन करते हैं।

(https://fujifilm-x.com/)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें