SSC SI, CAPF 2023 notification: एसएससी एसआई, सीएपीएफ भर्ती का नोटिफिकेशन कल होगा जारी, यहां करें चेक

SSC SI, CAPF 2023 notification

SSC SI, CAPF 2023 notification

SSC SI, CAPF 2023 notification: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) कल 22 जुलाई को दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल परीक्षा (CAPF 2023) में सब-इंस्पेक्टर (SI) की नोटिफिकेशन जारी करेगा। उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर नोटिफिकेशन देख सकेंगे।

आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है “उम्मीदवार कृपया ध्यान दें कि प्रशासनिक कारणों से “दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल परीक्षा, 2023 में उप-निरीक्षक” की सूचना 22.07.2023 को कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट यानी https://ssc.nic.in पर प्रकाशित की जाएगी। इसलिए, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आयोग की वेबसाइट पर कड़ी नजर रखें”।

दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल परीक्षा 2023 की नोटिफिकेशन पहले एसएससी कैलेंडर के अनुसार 20 जुलाई को जारी होने वाली थी।

उम्मीदवार यहां नोटिस देख सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाने की सलाह दी जाती है।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ