Niharika Gupta
Read More
SSC Scientific Assistant Answer Key 2022: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 21 दिसंबर, 2022 को एसएससी वैज्ञानिक सहायक आंसर-की 2022 जारी की है। जो उम्मीदवार भारतीय मौसम विज्ञान विभाग परीक्षा, 2022 में वैज्ञानिक सहायक के लिए उपस्थित हुए हैं, वे एसएससी की आधिकारिक साइट ssc.nic.in के माध्यम से आंसर-की चेक कर सकते हैं।
भारतीय मौसम विभाग परीक्षा, 2022 में वैज्ञानिक सहायक के संबंध में कंप्यूटर आधारित परीक्षा 4 दिसंबर से 16 दिसंबर, 2022 तक आयोजित की गई थी। आंसर-की आज, 21 दिसंबर, 2022 को जारी की गई है।
उम्मीदवार 21 दिसंबर से 23 दिसंबर, 2022 तक आंसर-की के खिलाफ 100 रुपये प्रति प्रश्न/उत्तर चुनौती के भुगतान पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। बता दें 23 दिसंबर, 2022 को शाम 05:00 बजे के बाद प्राप्त अभ्यावेदनों पर किसी भी परिस्थिति में विचार नहीं किया जाएगा।
SSC Scientific Assistant Answer Key 2022 Direct Link
न्यूज 24 पर पढ़ें नौकरी, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।