Niharika Gupta
Read More
SSC Phase 9 additional result 2022: कर्मचारी चयन आयोग ने 8 दिसंबर, 2022 को एसएससी चरण IX/2021 एडिशनल का परिणाम घोषित किया है। उम्मीदवार जो परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे एसएससी की आधिकारिक साइट ssc.nic.in के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं। बता दें अतिरिक्त परिणाम मैट्रिक स्तर, उच्चतर माध्यमिक स्तर और स्नातक और उससे ऊपर के स्तर के लिए जारी किया गया है।
रिजल्ट चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक
जिन एडिशनल उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। वे सभी उम्मीदवार 30 दिसंबर, 2022 के भीतर संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों को स्पीड पोस्ट द्वारा अपने ऑनलाइन आवेदन पत्र के प्रिंट आउट के साथ हार्ड कॉपी में सभी डॉक्यूमेंट्स की एक कॉपी जमा करा दें। उम्मीदवार सीधे इस लिंक पर क्लिक कर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें नौकरी, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।