SSC MTS, Havaldar tier 1 result 2022: एमटीएस-हवलदार टियर 1 का रिजल्ट जारी, 69,160 उम्मीदवार हुए पास, देखें कट-ऑफ लिस्ट
Edited By Niharika Gupta

SSC MTS-Havildar Tier 1 Result
Edited By Niharika Gupta

SSC MTS-Havildar Tier 1 Result
SSC MTS, Havaldar tier 1 result 2022: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने मल्टी टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ, और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिए हैं। एसएससी एमटीएस और हवलदार टियर 1 परिणाम 2021 अब ssc.nic.in पर उपलब्ध हैं।
पीईटी/पीएसटी और टियर 2 के लिए कुल 69,160 उम्मीदवारों ने क्वालीफाई किया है, जिनमें से 44,590 एमटीएस और 24,570 हवलदार उम्मीदवार हैं। आयोग ने परिणामों के साथ विभिन्न राज्यों के लिए राज्य और श्रेणी-वार कट-ऑफ अंक भी घोषित किए हैं।
पेपर 2 या वर्णनात्मक पेपर 6 नवंबर के लिए संभावित रूप से निर्धारित है। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र परीक्षा की तारीख से लगभग एक सप्ताह पहले आयोग के संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों की वेबसाइटों पर अपलोड किए जाएंगे। उम्मीदवारों के व्यक्तिगत स्कोरकार्ड 17 अक्टूबर से 6 नवंबर तक आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे।
अभी पढ़ें – नौकरी से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: