SSC MTS, Havaldar Recruitment 2023: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने मल्टी टास्किंग स्टाफ के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट – ssc.nic.in पर 30 जून, 2023 से 22 जुलाई, 2023 तक आवेदन जमा कर सकते हैं।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 1558 अस्थायी रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी, जिनमें से लगभग 1198 रिक्तियां हैं। मल्टी टास्किंग स्टाफ के लिए और 360 सीबीआईसी और सीबीएन में हवलदार के लिए हैं। 21 जुलाई तक इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
जानें योग्यता
दोनों पदों के लिए – 10वीं पास होना चाहिए।
आयु सीमा
वैकेंसी दो आयु वर्ग में – 18 वर्ष से 25 वर्ष व 18 वर्ष से 27 वर्ष। इन पदों की कटऑफ भी अलग अलग निकलेगी। एससी व एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों का अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष और ओबीसी को तीन वर्ष की छूट दी जाएगी।
- आवेदन फीस – 100 रुपये
- महिलाएं, एससी व एसटी वर्ग के लिए कोई फीस नहीं है।
सैलरी
एमटीएस सैलरी – पेय लेवल-1, 7वां वेतन आयोग के मुताबिक
हवलदार सैलरी – पेय लेवल-1, 7वां वेतन आयोग के मुताबिक
सिलेक्शन प्रोसेस
- एमटीएस के लिए – उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा जिसमें कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीई) में सत्र 1 और सत्र 2 शामिल होंगे। जो लोग सत्र 1 में उत्तीर्ण होंगे उन्हें दूसरे पेपर के लिए बुलाया जाएगा। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को पेपर 1 में कम से कम 30% अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है, जबकि ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को कम से कम 25% अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है और अन्य सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों को सत्र 1 में 20% अंक प्राप्त करने होंगे।
- हवलदार के लिए – भर्ती प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित टेस्ट, शारीरिक दक्षता परीक्षण/शारीरिक मानक परीक्षण शामिल होगा।
SSC MTS, Havaldar Recruitment 2023 Notification
SSC MTS, Havaldar Recruitment 2023: इस तरह से करें अप्लाई
- एसएससी की आधिकारिक साइट ssc.nic.in पर जाएं।
- लॉगिन लिंक पर क्लिक करें और आवश्यक विवरण दर्ज करें।
- आवेदन पत्र भरें
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन पत्र जमा करें
- आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
संबंधित खबरें
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
2 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
19 hrs agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
1 day agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
4 days agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
5 days agoरेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
5 days agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
6 days agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
7 days agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
7 days agoCRPF में 'लांस नायक' और 'नायक' पदों की होगी वापसी, अग्निवीरों के लिए प्लान
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines