SSC MTS, Havaldar Exam 2023: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने मल्टी-टास्किंग स्टाफ और हवलदार (SSC MTS & Havaldar) परीक्षा 2023 के उम्मीदवारों के लिए एक नोटिस जारी किया है। जिसमें बताया गया है कि इस परीक्षा की डिटेल नोटिफिकेशन 30 जून, 2023 को जारी की जाएगी।
नोटिस में कहा है कि, “उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि मल्टी-टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) परीक्षा, 2023 का नोटिस, जो अस्थायी रूप से 14.06.2023 को जारी होने वाला था, अब 30.06.2023 को जारी होने के लिए री-शेड्यूल किया गया है।“
एसएससी एमटीएस अधिसूचना में, उम्मीदवारों को वैकेंसी की संख्या, एग्जाम और रजिस्ट्रेशन की डेट, पात्रता मानदंड जैसी महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। इसे ssc.nic.in पर प्रकाशित किया जाएगा।
वैकेंसी डिटेल्स
नोटिफिकेशन देख सकेंगे और आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। एमटीएस भर्ती परीक्षा के जरिए केंद्र सरकार में ग्रुप सी लेवल की मल्टी टास्किंग स्टाफ (नॉन टेक्निकल पद जैसे ) की भर्ती की जाएगी। एमटीएस भर्ती के माध्मम से केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में चपरासी, चौकीदार, जमादार, माली, गेटकीपर आदि पदों पर भर्ती होती है। इसके साथ केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) एवं केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) में हवलदार के पदों पर भर्ती की जाएगी।
पिछले साल एमटीएस और हवलदार के पदों पर 11409 वैकेंसी निकाली गई थी। इनमें एमटीएस के 10880 और हवलदार के 529 पद थे। एसएससी परीक्षा कैलेंडर 2023 के अनुसार, एसएससी एमटीएस और हवलदार परीक्षा 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 जून से शुरू होनी थी। अब, अधिसूचना जारी होने के बाद प्रक्रिया 30 जून को या उसके बाद शुरू होगी। टियर I परीक्षा अस्थायी रूप से अक्टूबर 2023 के लिए निर्धारित है।
संबंधित खबरें
SSC CHSL का फाइनल रिजल्ट जारी, 3512 कैंडिडेट बने DEO और LDC
4 hrs agoमहिलाएं पुरुषों के मुकाबले कितना खर्च करती हैं? सर्वे में आया बड़ा अंतर
2 days agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
2 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
8 days agoमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें
8 days agoराष्ट्रपति भवन में कैसे मिलती है नौकरी? जानें सीधी भर्ती और चयन का तरीका
15 days agoSBI में निकली 98 लाख तक के पैकेज वाली नौकरियां, नहीं होगी लिखित परीक्षा
17 days agoयूपी फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा शहर की जानकारी जारी, upsssc.gov.in करें डाउनलोड
19 days agoबैंक में बनना चाहते हैं अफसर? जानें योग्यता, परीक्षा और सेलेक्शन की डिटेल
19 days agoमहिलाएं कहां सबसे ज्यादा कर रही हैं काम? सामने आए आंकड़ों ने किया हैरान
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines