SSC MTS 2023 Notification: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल कर्मचारी चयन आयोग 14 जून यानि आज मल्टी टास्किंग स्टाफ (एसएससी एमटीएस हवलदार) के लिए अधिसूचना जारी कर सकता है। एसएससी एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक आवेदन प्रक्रिया भी आज से शुरू हो जाएगी।
एसएससी द्वारा नोटिफिकेशन के जारी होते ही परीक्षा में भाग लेने को इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर इसके लिए आवेदन कर पाएंगे। उम्मीदवार नीचे दी गई लिंक के माध्यम से भी आवेदन शुरू होते ही अप्लाई कर सकते हैं।
SSC MTS Recruitment 2023: मुख्य तारीखें
नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख – 14 जून 2023
आवेदन शुरू होने की तारीख – 14 जून 2023
आवेदन की आखिरी तारीख – 14 जुलाई 2023
परीक्षा की तारीख – सितंबर 2023
SSC MTS 2023 Notification: ऐसे करें डाउनलोड
-सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
-अब होमपेज पर लेटेस्ट न्यूज के सेक्शन पर जाएं।
-अब SSC MTS 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
-स्क्रीन अब अधिसूचना का पीडीएफ़ खुलेगा, इसे डाउनलोड कर लें।
हवलदार के पदों पर होगी भर्ती
एसएससी द्वारा आयोजित एमटीएस भर्ती परीक्षा के जरिए केंद्र सरकार में ग्रुप सी लेवल की मल्टी टास्किंग स्टाफ (नॉन टेक्निकल पद जैसे ) की भर्ती की जाएगी। इसमें चपरासी, चौकीदार, जमादार, माली, गेटकीपर आदि पदों पर भर्ती होती है। इसके साथ केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) एवं केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) में हवलदार के पदों पर भर्ती की जाएगी।पिछले साल एमटीएस और हवलदार के पदों पर 11409 वैकेंसी निकाली गई थी। इनमें एमटीएस के 10880 और हवलदार के 529 पद थे।
संबंधित खबरें
MP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
1 day agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
2 days agoरेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
2 days agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
4 days agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
4 days agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
5 days agoCRPF में 'लांस नायक' और 'नायक' पदों की होगी वापसी, अग्निवीरों के लिए प्लान
9 days agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
13 days agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
14 days agoरेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines