SSC MTS 2022: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) मल्टी-टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ और हवलदार परीक्षा, 2022 या एसएससी एमटीएस 2022 की आवेदन विंडो कल बंद कर देगा। उम्मीदवार ssc.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 17 फरवरी थी।
आयोग ने परीक्षा से संबंधित अन्य गतिविधियों के कार्यक्रम में भी संशोधन किया है। अब, ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि और समय 24 फरवरी है, और परीक्षा शुल्क के ऑनलाइन भुगतान की अंतिम तिथि और समय 26 फरवरी, रात 11 बजे है जबकि चालान के माध्यम से फीस जमा करने की आखिरी तारीख 27 फरवरी कर दी गई है। एप्लीकेशन करेक्शन विंडो 02 और 03 मार्च 2023 (लागू फीस के साथ) को खुलेगी।
और पढ़िए –BPSC Final answer key: बीपीएससी सहायक प्रोफेसर फाइनल आंसर-की जारी, यहां Direct Link से करें चेक
वैकेंसी डिटेल्स
आयोग कुल 12,523 रिक्तियों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती करेगा। इसमें से 10,880 पर MTS के और 529 पद हवलदार के हैं। इस भर्ती अभियान के लिए आयु सीमा सीबीएन (राजस्व विभाग) में MTS और हवलदार दोनों पदों के लिए 18 वर्ष से 25 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयुसीमा में छूट भी दी जाएगी। 10वीं पास उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार आज ही अपना आवेदन ऑनलाइन माध्यम से दर्ज कर दें।
एसएससी एमटीएस एग्जाम
योग्य उम्मीदवारों के चयन के लिए कंप्यूटर आधारित टियर-I परीक्षा अप्रैल 2023 में आयोजित की जाएगी। आयोग ने अभी एग्जाम डेट की जानकारी जारी नहीं दी है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे ताजा जानकारी के लिए वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। आयोग परीक्षा से उचित समय पहले अपनी वेबसाइट पर SSC MTS Exam Date जारीक करेगा।
SSC MTS 2022: ऐसे करें आवेदन
- एसएससी की आधिकारिक साइट ssc.nic.in पर जाएं।
- रजिस्टर करें, यदि आप एक नए उम्मीदवार हैं।
- अब, अपनी साख दर्ज करके खाते में प्रवेश करें।
- आवेदन पत्र भरें और परीक्षा शुल्क का भुगतान करें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट करें।
- कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें और आगे की जरूरत के लिए इसे सेव करें।
एग्जाम पैटर्न
सबसे पहले कंप्यूटर बेस्ट पेपर होगा। एग्जाम 45-45 मिनट के दो सत्रों में होगा। सत्र-1 में न्यूमेरिकल, मैथ्स, प्रोब्लम सोल्विंग व रीजनिंग के प्रश्न पूछे जाएंगे। दूसरे सत्र में जनरल अवेयरनेस और इंग्लिश लेंग्वेज व कॉम्प्रिहेंशन से प्रश्न पूछे जाएंगे। सेशन-2 में नेगेटिव मार्किंग होगी जबकि सेशन 1 में नहीं। अब डिस्क्रिप्टिव पेपर-2 हटा दिया गया है। सेशन -2 में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक कटेगा। सेशन वन 60 अंक का होगा जिसमें 20 सवाल पूछे जाएंगे। जबकि सेशन टू 75 अंका का होगा जिसमें 25 सवाल पूछे जाएंगे। यानी हर सवाल तीन अंका का होगा।
सिलेक्शन प्रोसेस
- पहले सेशन – 1 का प्रदर्शन चेक होगा। इसमें जो सफल होगा उसका सेशन 2 का पेपर चेक होगा।
- हवलदार पद के लिए चयन प्रकिया – कंप्यूटर बेस्ड लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट।
- पुरुष की हाइट – 157.5 सेमी.
- महिला की हाइट- 152 सेमी. और कम से कम 48 किलो वजन हो।
- पुरुष का सीना – 81 सेमी.हवलदार के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा के नियम
- पुरुष – 15 मिनट में 1600 मीटर चलना होगा।
- महिलाएं – 20 मिनट में 1 किमी की रेस।
ऐसे बनेगी मेरिट लिस्ट
एमटीएस पदों के लिए अभ्यर्थियों की मेरिट सेशन 2 में परफॉर्मेंस के आधार पर बनेगी। जबकि हवलदार पदों के लिए लिखित परीक्षा में पास होने वालों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। जो पास होंगे उनकी मेरिट सेशन-2 परीक्षा के मार्क्स के आधार पर बनेगी। पीईटी पीएसटी सिर्फ क्वालिफाइंग होंगे।
संबंधित खबरें
CBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
6 mins agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
3 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
20 hrs agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
1 day agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
4 days agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
5 days agoरेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
5 days agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
6 days agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
7 days agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines