SSC JE Paper II Exam 2022: एसएससी जेई पेपर II परीक्षा 2022 की तारीख जारी, यहां जान लें क्या होगा एग्जाम पैटर्न
Edited By Niharika Gupta

Edited By Niharika Gupta

SSC JE Paper II Exam 2022: कर्मचारी चयन आयोग ने (SSC) एसएससी जेई पेपर II परीक्षा 2022 की तारीख जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने एसएससी जेई पेपर 1 परीक्षा पास की है, वे पेपर 2 के लिए उपस्थित होने के पात्र होंगे।
एसएससी ने आधिकारिक वेबसाइट- ssc.nic.in पर एसएससी जेई परीक्षा तिथि 2023 नोटिस जारी किया। उम्मीदवार परीक्षा की तारीख और अन्य महत्वपूर्ण विवरण नीचे देख सकते हैं।
और पढ़िए –SSC CHSL Admit Card 2022: एसएससी सीएचएसएल का एडमिट कार्ड जल्द होगा जारी, यहां जानें एग्जाम डिटेल्स
एसएससी ने आधिकारिक अधिसूचना में कहा, “आयोग ने 26 फरवरी 2023 को जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और क्वांटिटी सर्वेइंग एंड कॉन्ट्रैक्ट्स) परीक्षा, 2022 का पेपर- II आयोजित करने का निर्णय लिया है।” उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे लेटेस्ट अपडेट के लिए एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।
पेपर 2 के लिए एसएससी जेई परीक्षा पैटर्न के अनुसार, यह एक लिखित परीक्षा होगी। एसएससी जेई प्रश्न पत्र में 3 भाग होंगे और उम्मीदवारों को अपनी मूल दक्षता के अनुसार उत्तर देने होंगे। तीन भाग हैं पार्ट ए – जनरल इंजीनियरिंग (सिविल और स्ट्रक्चरल) या पार्ट बी – जनरल इंजीनियरिंग (इलेक्ट्रिकल) या पार्ट सी – जनरल इंजीनियरिंग (मैकेनिकल)।
एसएससी जेई परीक्षा को पूरा करने के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय मिलेगा और पेपर कुल 300 अंकों का होगा। परीक्षा अंग्रेजी और हिंदी दोनों में आयोजित की जाएगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: