SSC GD Constable Result 2023: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) जीडी कॉन्स्टेबल रिजल्ट 2023 को जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जारी करने की उम्मीद है। उम्मीदवार ध्यान दें कि परिणाम इस सप्ताह में जारी किए जा सकते हैं हालांकि आयोग ने अभी तक परिणाम की तारीख और समय की पुष्टि नहीं की है।
परिणाम के साथ जीडी कॉन्स्टेबल के लिए कटऑफ जारी किया जाएगा। पिछले साल यूआर कैटेगरी के लिए कट ऑफ 78 फीसदी और रिजर्व कैटेगरी के लिए 69-77 के बीच था। इसलिए, इस साल सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अनुमानित कट ऑफ 80 के करीब और आरक्षित वर्ग के लिए 70-75 हो सकती है। कट ऑफ आरक्षित और अनारक्षित श्रेणी के लिए अलग-अलग क्षेत्रवार है।
कुल 50, 187 पर होगी भर्तियां
SSC GD कांस्टेबल परीक्षा 2023 का आयोजन 10 जनवरी, 2023 से 14 फरवरी, 2023 तक देश भर के विभिन्न राज्यों में किया गया था। कुल 50, 187 रिक्तियों के लिए कांस्टेबल परीक्षा के लिए लगभग 30 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए।
SSC GD Constable Result 2023: ऐसे कर पाएंगे चेक
- एसएससी की आधिकारिक साइट ssc.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध एसएससी कांस्टेबल जीडी रिजल्ट 2022 लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका परिणाम स्क्रीन पर जारी होगा।
जीडी कांस्टेबल की लिखित परीक्षा में क्वालीफाई प्राप्त करने वाले पीईटी/पीएसटी परीक्षा के लिए क्वालीफाई प्राप्त करेंगे। पीईटी/पीएसटी शेड्यूल का विवरण आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी किया जाएगा। इसके अलावा यदि वे पीईटी परीक्षा के लिए क्वालीफाई प्राप्त करते हैं, तो उन्हें स्किल टेस्ट/डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।
संबंधित खबरें
महिलाएं पुरुषों के मुकाबले कितना खर्च करती हैं? सर्वे में आया बड़ा अंतर
21 mins agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
22 hrs agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
6 days agoमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें
6 days agoराष्ट्रपति भवन में कैसे मिलती है नौकरी? जानें सीधी भर्ती और चयन का तरीका
12 days agoSBI में निकली 98 लाख तक के पैकेज वाली नौकरियां, नहीं होगी लिखित परीक्षा
15 days agoयूपी फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा शहर की जानकारी जारी, upsssc.gov.in करें डाउनलोड
17 days agoबैंक में बनना चाहते हैं अफसर? जानें योग्यता, परीक्षा और सेलेक्शन की डिटेल
17 days agoमहिलाएं कहां सबसे ज्यादा कर रही हैं काम? सामने आए आंकड़ों ने किया हैरान
17 days agoजारी हुआ अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र का रिजल्ट, यहां से करें डाउनलोड
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines