SSC GD Constable Result 2023: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन द्वारा आयोजित की जाने वाली एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2023 में भाग लेने वाले छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल एसएससी द्वारा इस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है।
इस परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं। मुख्य एसएससी वेबसाइट के अलावा, उम्मीदवार एसएससी जीडी परिणामों पर अपडेट के लिए आयोग की क्षेत्रीय वेबसाइटों पर भी जा सकते हैं। छात्र नीचे दी गई लिंक के माध्यम से भी परीक्षा का रिजल्ट एक क्लिक में चेक कर सकते हैं।
एसएससी ने जीडी कांस्टेबल परीक्षा 10 जनवरी से 13 फरवरी के बीच सीबीटी मोड में आयोजित की थी। परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार फिर शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) के लिए उपस्थित होंगे।
50,000 से अधिक पदों पर होंगी भर्तियां
एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा देश भर में 10 जनवरी से 14 फरवरी, 2023 तक आयोजित की गई थी। इस साल कॉन्स्टेबल की परीक्षा में 30 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे। यह भर्ती अभियान असम राइफल्स में विभिन्न केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs), NIA, SSF और राइफलमैन (GD) में कुल 50, 187 रिक्त सीटों पर भरा जाएगा।
SSC GD Constable Result 2023: ऐसे चेक कर सकेंगे अपना स्कोर
-SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
-होमपेज पर जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें।
-रिजल्ट का एक पीडीएफ आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा।
-सूची में अपना रोल नंबर खोजें।
-भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम का एक प्रिंटआउट डाउनलोड करें और ले लें।
और पढ़िए – नौकरी से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
MP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
2 days agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
2 days agoरेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
2 days agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
4 days agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
4 days agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
5 days agoCRPF में 'लांस नायक' और 'नायक' पदों की होगी वापसी, अग्निवीरों के लिए प्लान
9 days agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
13 days agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
14 days agoरेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines