SSC GD Constable 2022: एसएससी ने जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए 45,000 से अधिक पदों पर निकाली वैकेंसी, यहां देखें पूरी प्रोसेस
Edited By Niharika Gupta

SSC GD Constable Bharti 2022
Edited By Niharika Gupta

SSC GD Constable Bharti 2022
SSC GD Constable Recruitment 2022: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने असम राइफल्स परीक्षा 2022 में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs), एनआईए, एसएसएफ और राइफलमैन (GD) में कांस्टेबल (General Duty) के लिए वैकेसी को रिवाइज किया गया है। योग्य उम्मीदवार 30 नवंबर तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2022 10 जनवरी से 14 फरवरी, 2023 तक आयोजित की जाएगी। नए वैकेंसी अपडेट के अनुसार, आयोग ने कुल 45,284 पदों को अधिसूचित किया है। इससे पहले, वैकेंसी की कुल संख्या 24369 थी।
उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ विश्वविद्यालय से मैट्रिकुलेशन या 10वीं कक्षा की परीक्षा पास होना चाहिए। जिन उम्मीदवारों ने निर्धारित तारीख के अनुसार जरूरी शैक्षणिक योग्यता हासिल नहीं की है, वे पात्र नहीं होंगे और उन्हें आवेदन करने की जरूरत नहीं है।
एक उम्मीदवार को आवेदन फीस के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा। महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और आरक्षण के लिए पात्र पूर्व सैनिकों (ईएसएम) से संबंधित उम्मीदवारों को फीस के भुगतान से छूट दी गई है।
इस बार जीडी कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा पहले से अलग होगी। पहले जहां डेढ़ घंटे का पेपर होता था, अब पेपर एक घंटे का हुआ करेगा। अब पेपर में 100 की बजाय 80 प्रश्न ही पूछे जाएंगे। नेगेटिव मार्किंग पहले की तरह होगी लेकिन पहले जहां गलत उत्तर के लिए चौथाई अंक कटता था अब आधा अंक कटा करेगा।
लिखित परीक्षा में जनरल इंटेलिजेंस व रीजनिंग, जनरल नॉलेज व जनरल अवेयरनेस, इलिमेंट्री मैथ्स व इंग्लिश/हिन्दी विषय से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। चारों सेक्शन से 20-20 प्रश्न पूछे जाएंगे। सभी सेक्शन 40-40 मार्क्स के होंगे। पेपर की अवधि 60 मिनट होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए आधा अंक काटा जाएगा।
NCB में सिपाही के पद के लिए पे लेवल-1 (18,000 से 56,900 रुपये) और अन्य सभी पदों के लिए पे लेवल-3 (21,700-69,100 रुपये)
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.