Niharika Gupta
Read More
SSC GD Constable 2022 admit card: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती 2022 (SSC admit card) के लिए आज एडमिट कार्ड जारी किया। उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक क्षेत्रीय वेबसाइटों से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
योग ने पश्चिमी, मध्य, उत्तर पूर्वी और उत्तर पश्चिमी क्षेत्रों के लिए एसएससी जीडी कांस्टेबल 2022 एडमिट कार्ड (SSC GD admit card 2022) जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र एसएससी की क्षेत्रीय वेबसाइटों से डाउनलोड कर सकेंगे।
एसएससी ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) में कांस्टेबल (जीडी), असम राइफल्स में एसएसएफ, राइफलमैन (जीडी) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो परीक्षा में सिपाही के लिए प्रवेश पत्र जारी किया है। केंद्रीय और साथ ही विभिन्न अन्य क्षेत्रों के लिए प्रवेश पत्र जारी किए गए हैं।
SSC GD कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), शारीरिक मानक परीक्षा (PST), चिकित्सा परीक्षा और डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन शामिल होंगे। CBE देश भर में 10 जनवरी और 14 फरवरी, 2023 से आयोजित किया जाएगा।
सभी उम्मीदवार ध्यान दें कि एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल की इस भर्ती के माध्यम से 45 हजार से भी अधिक पदों को भरा जाएगा। कॉन्स्टेबल परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड मोड में 10 जनवरी से 14 जनवरी 2023 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा (SSC GD Constable Exam 2022) से जुड़े जारी निर्देशों के विषय में आयोग ने पहले ही जानकारी दे दी थी।
परीक्षा पैटर्न के अनुसार कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम की अवधि 60 मिनट की होगी जिसमें एमसीक्यू के रूप में जनरल इंटेलिजेंस, जनरल नॉलेज एण्ड जनरल अवेयरनेस, एलिमेंट्री मैथमेटिक्स और इंग्लिश/हिंदी विषयों से 20-20 प्रश्न पूछे जाएंगे। हर सवाल के लिए 2-2 अंक दिए जाएंगे और हर गलत उत्तर के लिए 0.5 अंक काट लिए जाएंगे। इसके साथ ही आपको बता दें कि उम्मीदवारों को रि-चेकिंग की सुविधा नहीं दी जाएगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें नौकरी, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।