SSC CPO SI Recruitment 2022: दिल्ली पुलिस में CPO SI के बंपर पदों पर निकली भर्ती, यहां से करें अप्लाई
Edited By Nirmal Pareek

MPPEB Recruitment 2022
Edited By Nirmal Pareek

MPPEB Recruitment 2022
SSC CPO Recruitment 2022: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में 4,300 सब-इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती (SSC Delhi Police CAPF SI Recruitment) के लिए केंद्रीय पुलिस संगठन (सीपीओ) परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी की है। उम्मीदवार जो परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे ssc.nic.in पर जा सकते हैं और अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
बता दें कि एसआई के 4300 पदों के लिए अभ्यर्थी 30 अगस्त की रात 11 बजे तक तक आवेदन कर सकते हैं। आपको एसएससी की वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई करना होगा। ऑनलाइन फीस 31 अगस्त की रात 11 बजे तक जमा होगी। त्रुटि संशोधन के लिए एक सितंबर को वेबसाइट खुलेगी। कम्प्यूटर आधारित परीक्षा इसी साल नवंबर में प्रस्तावित है।
एसएससी दिल्ली पुलिस एसआई और CAPF SI Vacancy 2022 के लिए उम्मीदवारों का ग्रेजुएट होना जरूरी है। आप अगर फाइनल ईयर या सेमेस्टर में हैं तो भी अप्लाई कर सकते हैं।
उम्मीदवारों की आयु सीमा 1 जनवरी, 2022 तक 20 से 25 वर्ष होनी चाहिए (अर्थात 2 जनवरी 1997 से पहले और 1 जनवरी 2002 के बाद नहीं पैदा हुए उम्मीदवार)। आरक्षित श्रेणियों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट लागू है।
इन पदों के लिए आवेदन शुल्क ₹100 है। महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और आरक्षण के लिए पात्र भूतपूर्व सैनिकों (ईएसएम) से संबंधित उम्मीदवारों को शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: