SSC CPO SI Answer Key 2022: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (पेपर- I) परीक्षाओं, 2022 में सब-इंस्पेक्टर की आंसर-की जारी की है। इन परीक्षाओं में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार ssc.nic.in पर आंसर-की चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
आंसर-की के साथ, आयोग ने उक्त परीक्षाओं के लिए उम्मीदवारों की रिस्पांस शीट भी जारी किए हैं। उम्मीदवार प्रति प्रश्न ₹ 100 का शुल्क देकर अस्थायी आंसर-की पर आपत्तियां उठा सकते हैं।
SSC CPO पेपर 1 परीक्षा 2022 9 नवंबर से 11 नवंबर तक आयोजित की गई थी। इस भर्ती (SSC CPO SI Recruitment) अभियान के जरिए कुल 4300 सब इंस्पेक्टर रिक्तियों को भरा जाएगा, इनमें 228 रिक्तियां दिल्ली पुलिस पुरुष में सब-इंस्पेक्टर (कार्यकारी) के लिए हैं, दिल्ली पुलिस-महिला में सब-इंस्पेक्टर (कार्यकारी) के लिए 112 और सीएपीएफ में सब-इंस्पेक्टर (जीडी) के लिए 3960 रिक्तियां शामिल हैं। आंसर-की चेक करने का तरीका नीचे देख सकते हैं।
SSC CPO SI Answer Key 2022 Download link
ऐसे डाउनलोड करें आंसर-की
- सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर,’Uploading of Tentative Answer Key(s) along with Candidates’ Response Sheet(s) – Sub-Inspector in Delhi Police and CAPFs Examination (Paper-I), 2022′ लिंक पर क्लिक करें।
- लॉग इन क्रेडेंशियल्स जैसे रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
- एसएससी सीपीओ उत्तर कुंजी स्क्रीन पर खुल जाएगी।
- इसे चेक और डाउनलोड करें व आगे के लिए प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख लें।
बता दें कि आयोग ने फिलहाल एसएससी सीपीओ एसएआई की प्रोविजनल आंसर-की जारी की है। उम्मीदवार 16 नवंबर से 20 नवंबर की शाम 6 बजे तक प्रति प्रश्न / उत्तर चुनौती के लिए 100 रुपये के भुगतान पर आंसर की के खिलाफ आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। समय-सीमा के बाद प्राप्त अभ्यावेदनों पर किसी भी परिस्थिति में विचार नहीं किया जाएगा। प्रोविजनल आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों के निस्तारण के बाद फाइनल आंसर-की और रिजल्ट (SSC CPO SI Result) जारी किया जाएगा।
अभी पढ़ें – नौकरी से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
MP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
1 day agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
2 days agoरेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
2 days agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
3 days agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
4 days agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
4 days agoCRPF में 'लांस नायक' और 'नायक' पदों की होगी वापसी, अग्निवीरों के लिए प्लान
8 days agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
13 days agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
13 days agoरेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines