SSC SI, CAPF result 2022 declared: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर और सीएपीएफ परीक्षा 2022, पेपर I का परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
पीईटी/पीएसटी राउंड में शामिल होने के लिए कुल 68,364 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है जिसमें 63945 पुरुष व 4419 महिलाएं हैं। यह भर्ती परीक्षा 9 नवंबर से 11 नवंबर 2022 तक आयोजित हुई थी। पास और फेल सभी अभ्यर्थियों के मार्क्स 3 जनवरी 2023 को जारी होंगे जिसे 18 जनवरी तक देखा जा सकेगा। रिजल्ट के साथ-साथ पुरुष व महिला अभ्यर्थियों की कटऑफ भी जारी की गई है।
Direct link to the list of male candidates
Direct link to the list of female candidates
इन स्टेप्स से चेक करें रिजल्ट
- SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
- रिजल्ट टैब पर जाएं।
- दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ परीक्षा, 2022 (पेपर- I) परिणाम लिंक में सब-इंस्पेक्टर पर क्लिक करें।
- रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा।
- रिजल्ट चेक करें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।
आपको बता दें कि एसआई के 4300 पदों के लिए अभ्यर्थियों से अगस्त में आवेदन लिए गए थे। दिल्ली पुलिस में एसआई पुरुष की 228 और महिला की 112 जबकि सीएपीएफ में 3960 पद हैं। इसमें से सीआरपीएफ में सर्वाधिक 3112 पद हैं।
इंटरव्यू प्रोसेस
अब प्रारंभिक परीक्षा पास अभ्यर्थियों को पीईटी पीएसटी (शारीरिक दक्षता परीक्षा व शारीरिक मानक परीक्षा) के लिए बुलाया जाएगा जो कि CAPF द्वारा आयोजित किया जाएगा। दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद व कद-काठी मापने के इस चरण में केवल पास होना अनिवार्य होता है। यानी यह केवल क्वालिफाइंग होगा। फाइनल मेरिट में इसके मार्क्स नहीं जुड़ेंगे।
जो अभ्यर्थी पीईटी व पीएसटी चरण में पास होंगे, उन्हें पेपर-2 में बैठना होगा। पेपर-2 में इंग्लिश लेंग्वेज व कॉम्प्रेहेंशन का टेस्ट होगा। पेपर-1 व पेपर-2 में प्रदर्शन के आधार पर ही फाइनल मेरिट बनेगी। पेपर-1 व पेपर-2 में प्राप्त मार्क्स के आधार पर अभ्यर्थियों को मेडिकल एग्जामिनेशन के लिए बुलाया जाएगा। मेडिकल में पास अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।
संबंधित खबरें
SSC CHSL का फाइनल रिजल्ट जारी, 3512 कैंडिडेट बने DEO और LDC
43 mins agoमहिलाएं पुरुषों के मुकाबले कितना खर्च करती हैं? सर्वे में आया बड़ा अंतर
1 day agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
2 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
8 days agoमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें
8 days agoराष्ट्रपति भवन में कैसे मिलती है नौकरी? जानें सीधी भर्ती और चयन का तरीका
14 days agoSBI में निकली 98 लाख तक के पैकेज वाली नौकरियां, नहीं होगी लिखित परीक्षा
16 days agoयूपी फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा शहर की जानकारी जारी, upsssc.gov.in करें डाउनलोड
18 days agoबैंक में बनना चाहते हैं अफसर? जानें योग्यता, परीक्षा और सेलेक्शन की डिटेल
19 days agoमहिलाएं कहां सबसे ज्यादा कर रही हैं काम? सामने आए आंकड़ों ने किया हैरान
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines