SSC Constable GD Final Result Declared: एसएससी कांस्टेबल जीडी फाइनल परिणाम 2021 घोषित, यहां चेक करें मेरिट लिस्ट
Edited By Niharika Gupta

SSC Constable GD Final Result 2021 Declared
Edited By Niharika Gupta

SSC Constable GD Final Result 2021 Declared
SSC Constable GD Final Result 2021: कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी कांस्टेबल जीडी फाइनल रिजल्ट 2021 घोषित कर दिया है। उम्मीदवार जो असम राइफल्स परीक्षा, 2021 में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPFs), NIA, SSF और राइफलमैन (GD) के लिए उपस्थित हुए हैं, वे एसएससी की आधिकारिक साइट ssc.nic.in के माध्यम से परिणाम चेक कर सकते हैं।
बता दें परीक्षा 16 नवंबर से 15 दिसंबर, 2021 तक कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की गई थी। कंप्यूटर आधारित परीक्षा का परिणाम 25 मार्च, 2022 को घोषित किया गया था। पीईटी / पीएसटी का परिणाम 12 अगस्त, 2022 को जारी किया गया था और विस्तृत चिकित्सा परीक्षा 12 सितंबर से 4 अक्टूबर, 2022 तक आयोजित की गई थी।
उम्मीदवारों के अंक शीघ्र ही आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।
अभी पढ़ें – नौकरी से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: