Niharika Gupta
Read More
SSC CHSL Tier I Final Answer Key 2022: कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी सीएचएसएल टीयर I फाइनल आंसर-की 2022 जारी कर दी है। उम्मीदवार जो संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10 + 2) स्तर की परीक्षा, 2022 (टियर- I) के लिए उपस्थित हुए हैं, एसएससी की आधिकारिक साइट ssc.nic.in के माध्यम से आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
परिणाम 19 मई, 2023 को घोषित किए गए थे। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से संबंधित प्रश्न पत्र के साथ अपनी संबंधित फाइनल आंसर-की का प्रिंट आउट ले सकते हैं। लिंक 16 जून से 30 जून, 2023 तक उपलब्ध होगा। उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर अपनी रजिस्टर्ड आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉग-इन करके 16 जून से 30 जून, 2023 तक अपने व्यक्तिगत अंक भी देख सकते हैं। डीईएसटी में उपस्थित होने के लिए अनंतिम रूप से शॉर्टलिस्ट किए गए 520 उम्मीदवारों की एक अतिरिक्त सूची 02 जून को जारी की गई थी।
एसएससी सीएचएसएल टीयर I फाइनल आंसर-की डाउनलोड करने के लिए सीधा लिंक
एसएससी सीएचएसएल परीक्षा को क्रैक करने वाले उम्मीदवारों को 19,900 – 92,300 रुपये के बीच वेतन प्राप्त होगा। बता दें कि कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित SSC CHSL 2023 परीक्षा 09 मार्च से 17 मार्च, 2023 तक विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
न्यूज 24 पर पढ़ें नौकरी, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।