हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

SSC CHSL Tier 2 Result 2022: सीएचएसएल टियर 2 परीक्षा का रिजल्ट जल्द होगा जारी, ऐसे कर पाएंगे चेक

विज्ञापन
SC Selection Post Phase XI registration

SSC CHSL Tier 2 Result 2022: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन द्वारा आयोजित की जाने वाली एसएससी सीएचएसएल टियर 2 परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल एसएससी द्वारा इस परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी कर दिया जाएगा।

इस परीक्षा में जिन भी उम्मीदवारों ने भाग लिया है वे आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दी गई लिंक के माध्यम से भी इसे एक क्लिक में चेक कर सकते हैं।

टियर-1 की परीक्षा मे सफल होने वाले उम्मीदवारों को टियर-2 की परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया गया था। टियर-3 के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा, यहां उम्मीदवारों को टाइपिंग और डाटा एंट्री टेस्ट क्वालीफाई करना होगा। टियर 2 परीक्षा का आयोजन 18 सितंबर 2022 को किया गया था।

SSC CHSL Tier 2 Result 2022: रिजल्ट ऐसे करें चेक

– सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।

– उसके बाद होमपेज पर SSC CHSL Tier 2 Result 2022 की लिंक पर क्लिक करें।

– अब नए पेज पर अपना नाम व अन्य जानकारी डालकर लॉग इन करें।

– अब आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

– इसे डाउनलोड करें या फिर इसका प्रिंट आउट निकाल लें।

SSC CHSL Tier 2 Result 2022: रिजल्ट चेक करने के लिए यहां क्लिक करें

अभी पढ़ें – नौकरी से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें