SSC CHSL Answer Key 2022 Tier 1; कर्मचारी चयन आयोग ने SSC CHSL (टियर- I) – 2022 की आंसर-की आज, 31 मार्च को जारी की है।
उम्मीदवार संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10 + 2) स्तर की परीक्षा – 2022 की आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर देख सकते हैं। एसएससी टियर I परीक्षा 9 मार्च से 21 मार्च 2023 तक पूरे देश के कई केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
इस दिन तक दर्ज कराएं आपत्ति
आयोग ने 9 मार्च से 21 मार्च 2023 तक देशभर के अलग-अलग केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की थी। उम्मीदवार 31 मार्च से 3 अप्रैल तक आंसर-की पर आपत्तियां उठा सकते हैं। आपत्ति शुल्क ₹100 प्रति प्रश्न / उत्तर चुनौती है।
SSC CHSL 2022 answer key: ऐसे करें चेक
- SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं
- होमपेज पर, “संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10 + 2) स्तरीय परीक्षा (टियर- I) – 2022 के उम्मीदवारों की रिस्पांस शीट्स के साथ टेंटेटिव उत्तर कुंजी अपलोड करने” पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर एक पीडीएफ जारी किया जाएगा
- उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें
- अपने लॉगिन विवरण दर्ज करें
- सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।
एसएससी सीएचएसएल भर्ती परीक्षा 2022 में इस बार तगड़ा कॉम्पिटीशन है। एसएससी सीएचएसएल के करीब 4500 पदों के लिए 3235474 आवेदन आए थे। एसससी की इस भर्ती परीक्षा के जरिए एलडीसी, जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट व डेटा एंट्री ऑपरेटर के करीब 4500 पदों पर भर्ती की जाएगी। सामान्य वर्ग से 6.39 लाख, ओबीसी से 12.87 लाख, एससी से 8.12 लाख, एसटी से 3.07 लाख और ईडब्ल्यूएस वर्ग से 1.88 लाख आवेदन आए थे।
संबंधित खबरें
रेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
2 days agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
3 days agoरेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई
7 days agoSSC CHSL का फाइनल रिजल्ट जारी, 3512 कैंडिडेट बने DEO और LDC
7 days agoमहिलाएं पुरुषों के मुकाबले कितना खर्च करती हैं? सर्वे में आया बड़ा अंतर
9 days agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
10 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
15 days agoमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें
16 days agoराष्ट्रपति भवन में कैसे मिलती है नौकरी? जानें सीधी भर्ती और चयन का तरीका
22 days agoSBI में निकली 98 लाख तक के पैकेज वाली नौकरियां, नहीं होगी लिखित परीक्षा
24 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines