SSC CHSL Recruitment 2022: एसएससी सीएचएसएल के लिए आवेदन फॉर्म सुधार विंडो लिंक एक्टिव, ऐसे करें बदलाव
Edited By Niharika Gupta

SSC CHSL tier 1 result
Edited By Niharika Gupta

SSC CHSL tier 1 result
SSC CHSL Recruitment 2022: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10 + 2) स्तर की परीक्षा या एसएससी सीएचएसएल 2022 के लिए कल, 9 जनवरी को आवेदन फॉर्म सुधार के लिए विंडो सक्रिय करेगा। उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर अपने आवेदन पत्र में बदलाव कर सकते हैं और 10 जनवरी तक सुधार कर सकते हैं।
यह भर्ती अभियान लोअर डिविजनल क्लर्क/जूनियर सचिवालय सहायकों और डाटा एंट्री ऑपरेटरों की 4500 से अधिक रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है।
आयोग ने नोटिफिकेशन जारी कर कहा कि उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फॉर्म करेक्शन विंडो (SSC CHSL Application Correction Window) के दौरान अपने संशोधित फॉर्म को सही कर जमा करने के लिए दो अवसर दिए जाएंगे यानी कि अगर उम्मीदवार ने अपडेटेड एप्लीकेशन में भी गलती की है तो उसे दोबारा संशोधित फॉर्म जमा करने का अवसर दिया जाएगा। लेकिन इसके बाद किसी भी उम्मीदवार को एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार करने का कोई अवसर नहीं दिया जाएगा।
एप्लीकेशन फॉर्म में बदलाव करने वाले उम्मीदवार ध्यान दें कि पहली बार में एप्लीकेशन करेक्शन और सबमिशन के लिए आयोग द्वारा 200 रुपये चार्ज लिया जाएगा वहीं दूसरी बार में एप्लीकेशन करेक्शन के लिए आयोग द्वारा 500 रुपये चार्ज किए जाएंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: