SSC CHSL 2023 Notification: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) 9 मई, 2023 को SSC CHSL 2023 नोटिफिकेशन जारी करेगा। जो उम्मीदवार संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर की परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे एसएससी की आधिकारिक साइट ssc.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
एसएससी द्वारा जारी परीक्षा कैलेंडर के अनुसार,रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज 9 मई से शुरू होगी और 8 जून, 2023 को समाप्त होगी। संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तरीय परीक्षा, 2023 टीयर I जुलाई या अगस्त 2023 को आयोजित की जाएगी। .
एग्जाम डेट
वार्षिक कैलेंडर के अनुसार, टियर 1 के लिए एसएससी सीएचएसएल परीक्षा 2023 जुलाई और अगस्त के महीने में आयोजित की जाएगी। टीयर 1 परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले टीयर 2 परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे। टियर 2 की तारीखों की सूचना नियत समय में दी जाएगी। उसी के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा की तारीख से 10-15 दिन पहले जारी किए जाएंगे।
जानें योग्यता
इस भर्ती के जरिए केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और संगठनों में 12वीं पास की योग्यता के लेवल वाले हजारों पद भरे जाएंगे। इस भर्ती में एलडीसी, डाटा एंट्री ऑपरेटर, कनिष्ठ सचिवालय सहायक जैसी वैकेंसी निकलती हैं।
हर वर्ष निकलने वाली इस भर्ती में लाखों उम्मीदवार हिस्सा लेते हैं। एसएससी सीएचएसएल 2022 भर्ती में करीब 4500 पदों के लिए 3235474 आवेदन आए थे। भर्ती में कुछ पदों के लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष तो कुछ के लिए 18 से 27 वर्ष मांगी जाएगी। एससी व एसटी को अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष और ओबीसी को तीन वर्ष की छूट मिलेगी।
SSC CHSL 2023: ऐसे करें अप्लाई
- एसएससी की आधिकारिक साइट ssc.nic.in पर जाएं।
- पेज के शीर्ष पर उपलब्ध अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को सीएचएसएल लिंक दबाना होगा।
- आवश्यक विवरण दर्ज करें और लॉगिन पर क्लिक करें।
- आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- एक बार हो जाने के बाद सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
- आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क ₹100 है। महिला उम्मीदवार और अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), बेंचमार्क विकलांग व्यक्ति (PwBD), और पूर्व सैनिक (ESM) जो आरक्षण के लिए पात्र हैं, उन्हें शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है।
विभिन्न पदों की सैलरी
लोवर डिविजन क्लर्क (LDC)/जेएसए के लिए पे लेवल-2 से 19,900-63,200 रुपए प्रतिमाह
डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के लिए पे लेवल-4 से 25,500-81,100 रुपए प्रतिमाह, वहीं पे लेवल-5 से 29,200-92,300 रुपए प्रतिमाह तक।
संबंधित खबरें
MP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
2 days agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
2 days agoरेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
2 days agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
4 days agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
4 days agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
5 days agoCRPF में 'लांस नायक' और 'नायक' पदों की होगी वापसी, अग्निवीरों के लिए प्लान
9 days agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
13 days agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
14 days agoरेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines