SSC CHSL tier 1 result 2023: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तरीय परीक्षा (CHSL), 2022 टियर-1 का परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in से चेक कर सकते हैं।
एसएससी सीएचएसएल टीयर I उम्मीदवारों की लिस्ट देखें के लिए यहां क्लिक करें
40,224 अभ्यर्थी सफल हुए सफल
इस परीक्षा में देशभर के 40,224 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। सफल अभ्यर्थी टियर-2 परीक्षा में शामिल होंगे। उसके बाद अंतिम चयन परिणाम जारी किया जाएगा। इस परीक्षा के जरिए केंद्र सरकार के विभागों और मंत्रालयों में लिपिक के 4500 पदों पर भर्ती होगी।
सीएचएसएल परीक्षा- 2022 की भर्ती प्रक्रिया कर्मचारी चयन आयेाग (SSC) ने 6 दिसंबर 2022 से शुरू की। इस भर्ती के लिए देशभर से 32,80,867 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इसमें से सबसे अधिक आवेदन यूपी और बिहार से 9,30,008 आए थे।
SSC CHSL tier 1 result 2023: ऐसे कर सकेंगे चेक
- SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
- रिजल्ट लाइक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर एक पीडीएफ जारी किया जाएगा।
- परिणाम की जांच करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसे लें।
26 जून से शुरू होगी टियर-2 परीक्षा
इसमें सफल 40,224 अभ्यर्थियों में से 5496 अनारक्षित वर्ग के हैं। जबकि 7414 अभ्यर्थी एससी, 3189 एसटी, 12960 ओबीसी और 7132 अभ्यर्थी ईडब्ल्यूएस वर्ग के हैं। यह अभ्यर्थी 26 जून से शुरू होने वाली टियर-2 परीक्षा में शामिल होंगे।
कंप्यूटर आधारित होगी टियर-2 परीक्षा
टियर-2 परीक्षा कंप्यूटर आधारित सवा दो घंटे की होगी। उसमें दो घंटे में गणित, रिजनिंग, अंग्रेजी और सामान्य अध्ययन के 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसी के साथ ही 15 मिनट का टाइपिंग टेस्ट भी होगा। पहले टाइपिंग टेस्ट टियर-2 का परिणाम जारी होने के बाद कराया जाता था। अब भर्ती प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरा करने के लिए इसे टियर-2 के साथ में ही कराया जा रहा है।
संबंधित खबरें
MP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
2 days agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
2 days agoरेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
2 days agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
4 days agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
4 days agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
5 days agoCRPF में 'लांस नायक' और 'नायक' पदों की होगी वापसी, अग्निवीरों के लिए प्लान
9 days agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
13 days agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
14 days agoरेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines