SSC CHSL tier 1 result 2023: एसएससी सीएचएसएल टीयर I परीक्षा का परिणाम जारी, 40,224 उम्मीदवार हुए सफल
Edited By Niharika Gupta

SSC CHSL tier 1 result
Edited By Niharika Gupta

SSC CHSL tier 1 result
SSC CHSL tier 1 result 2023: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तरीय परीक्षा (CHSL), 2022 टियर-1 का परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in से चेक कर सकते हैं।
इस परीक्षा में देशभर के 40,224 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। सफल अभ्यर्थी टियर-2 परीक्षा में शामिल होंगे। उसके बाद अंतिम चयन परिणाम जारी किया जाएगा। इस परीक्षा के जरिए केंद्र सरकार के विभागों और मंत्रालयों में लिपिक के 4500 पदों पर भर्ती होगी।
सीएचएसएल परीक्षा- 2022 की भर्ती प्रक्रिया कर्मचारी चयन आयेाग (SSC) ने 6 दिसंबर 2022 से शुरू की। इस भर्ती के लिए देशभर से 32,80,867 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इसमें से सबसे अधिक आवेदन यूपी और बिहार से 9,30,008 आए थे।
इसमें सफल 40,224 अभ्यर्थियों में से 5496 अनारक्षित वर्ग के हैं। जबकि 7414 अभ्यर्थी एससी, 3189 एसटी, 12960 ओबीसी और 7132 अभ्यर्थी ईडब्ल्यूएस वर्ग के हैं। यह अभ्यर्थी 26 जून से शुरू होने वाली टियर-2 परीक्षा में शामिल होंगे।
टियर-2 परीक्षा कंप्यूटर आधारित सवा दो घंटे की होगी। उसमें दो घंटे में गणित, रिजनिंग, अंग्रेजी और सामान्य अध्ययन के 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसी के साथ ही 15 मिनट का टाइपिंग टेस्ट भी होगा। पहले टाइपिंग टेस्ट टियर-2 का परिणाम जारी होने के बाद कराया जाता था। अब भर्ती प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरा करने के लिए इसे टियर-2 के साथ में ही कराया जा रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: