Niharika Gupta
Read More
SSC CHSL 2022 Notification: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10 + 2) स्तर की परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी किया हैं। एसएससी सीएचएसएल (SSC CHSL) 2022 नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर उपलब्ध है। एसएससी सीएचएसएल 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया 6 दिसंबर से शुरू कर दी है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 4 जनवरी है। इच्छुक उम्मीदवार एसएससी पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उम्मीदवार 9 जनवरी से 10 जनवरी तक आवेदन में बदलाव कर सकेंगे। टीयर-1 कंप्यूटर आधारित परीक्षा फरवरी-मार्च, 2023 में आयोजित की जाएगी। यह भर्ती अभियान 4500 रिक्तियां लगभग भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है।
SSC CHSL 2022 परीक्षा के जरिए एसएससी लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC), जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (JSA), पोस्टल असिस्टेंट, सॉर्टिंग असिस्टेंट और डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के पदों पर लगगभग 4500 रिक्तियां भरी जाएंगी.
मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (इंटरमीडिएट) परीक्षा पास कर चुके उम्मीदवार सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) के लिए आवेदन कर सकते हैं। DEO पदों के लिए 12वीं में गणित के साथ साइंस स्ट्रीम होनी चाहिए। इसके अलावा, आवेदकों की उम्र 01 जनवरी 2022 तक कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष तक होनी चाहिए। हालांकि आरक्षिक वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
आवेदन करने के लिए डायरेक्ट लिंक
उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2022 को 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में ₹100 का भुगतान करना होगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें नौकरी, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।