SSC CHSL Final Result 2021 Declared: एसएससी सीएचएसएल 2021 का फाइनल रिजल्ट जारी, यहां Direct Link से करें चेक
Edited By Niharika Gupta

SSC CHSL Result 2021 Declared
Edited By Niharika Gupta

SSC CHSL Result 2021 Declared
SSC CHSL Final Result 2021: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 27 अप्रैल, 2023 को SSC CHSL फाइनल रिजल्ट 2021 जारी किया है। जो उम्मीदवार संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10 + 2) स्तर की परीक्षा, 2021 की डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन प्रक्रिया के लिए उपस्थित हुए हैं, वे एसएससी की आधिकारिक साइट ssc.nic.in के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं।
स्किल टेस्ट पास करने वाले उम्मीदवारों को डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन प्रोसेस के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था। एसएससी द्वारा अंतिम परिणाम के जरिये 6013 रिक्तियों के भरने के लिए 5998 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया है।
आधिकारिक सूचना के अनुसार, ‘डीवी और टियर-III (स्किल टेस्ट)’ में योग्य उम्मीदवारों को मंत्रालयों/ विभागों/ कार्यालयों का अंतिम चयन और आवंटन टियर-I और टियर-II में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के समय उनके द्वारा दी गई पदों/विभागों की वरीयता, आवश्यक मानकों को पूरा करने के अधीन है। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: