Niharika Gupta
Read More
SSC CGL Exam 2022: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने एसएससी सीजीएल परीक्षा 2022 पर महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। टियर II परीक्षा के पेपर I की योजना के संबंध में महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया गया है। उम्मीदवार जो टियर II परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे एसएससी की आधिकारिक साइट ssc.nic.in पर नोटिस देख सकते हैं।
आधिकारिक सूचना के अनुसार, टियर-2 का पेपर-1 दो सेशन में आयोजित होगा। सेशन-1 और सेशन-2। सेशन-1 को तीन सेक्शन में बांटा गया है। सेक्शन 1 के दो मॉड्यू होंगे- मॉड्यूल-1 (मैथमेटिक्स एबिलिटी) और मॉड्यूल-II (रीजनिंग व जनरल इंटेलिजेंस)। इस सेक्शन को पूरा करने के लिए अभ्यर्थियों को एक घंटे का समय मिलेगा। एक घंटे के बाद यह सेक्शन ऑटोमेटिकली बंद हो जाएगा।
आपको बता दें कि एसएससी सीजीएल 2022 के जरिए केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों व विभागों में करीब 37000 पदों पर भर्ती की जाएगी। सीजीएल टियर-1 का रिजल्ट जारी किया जा चुका है। एसएससी सीजीएल टियर-2 परीक्षा 2 मार्च से 7 मार्च 2023 तक आयोजित की जाएगी। आयोग ने कहा है कि 22 फरवरी को मार्क्स के साथ साथ टियर-1 की फाइनल आंसर-की भी जारी की जाएगी। मार्क्स 8 मार्च 2023 तक उपलब्ध रहेंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें नौकरी, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।