SSC CGL 2023: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) संयुक्त स्नातक स्तर की परीक्षा (SSC CGL 2023) के लिए आज, 3 मई को ऑनलाइन आवेदन विंडो बंद कर देगा। उम्मीदवार ssc.nic.in पर अपने फॉर्म जमा कर सकते हैं। इस साल, एसएससी सीजीएल के लिए 7,500 अस्थायी रिक्तियां हैं।
इसके बाद एप्लिकेशन फॉर्म करेक्शन विंडो 7 से 8 मई (रात 11 बजे) तक सक्रिय रहेगी। एसएससी सीजीएल 2023 का टीयर 1 अस्थायी रूप से जुलाई के लिए निर्धारित है। सटीक तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी।
वैकेंसी डिटेल्स
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) भारत सरकार के शीर्ष मंत्रालयों, विभागों और संगठनों में समूह “बी” राजपत्रित और समूह “सी” पदों के लिए उम्मीदवारों की भर्ती के लिए सीजीएल परीक्षा आयोजित करता है। इस वर्ष के लिए 7,500 अस्थायी रिक्तियों को अधिसूचित किया गया है। इसके लिए चयनित उम्मीदवारों को पद के मुताबिक 25000 से लेकर अधिकतम 1,51000 रुपये का वेतन मिल सकता है।
एग्जाम डेट
कर्मचारी चयन आयोग के परीक्षा कैलेंडर के अनुसार एसएससी सीजीएल 2023 टियर-1 सीबीटी परीक्षा 14 जुलाई से 27 जुलाई तक आयोजित की जाएगी। टियर II परीक्षा की तिथि, जो वर्णनात्मक प्रकृति की होगी, इसके बारे में बाद में अधिसूचना जारी की जाएगी।
आयु सीमा
एसएससी सीजीएल की इस भर्ती के तहत विभिन्न पदों के लिए आयु सीमा 18-27, 18-30, 18-32 और 20-30 वर्ष अलग-अलग है। आरक्षित श्रेणियों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।
शैक्षिक योग्यता
आवेदकों के पास न्यूनतम स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले एक बार एसएससी की आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक जरूर पढ़ें। अधिसूचना में विस्तृत पोस्ट-वार योग्यता दी गई है।
आवेदन शुल्क
सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। महिला/ एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। अभ्यर्थी 4 मई तक ऑनलाइन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।
SSC CGL ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर लॉग इन करें और एसएससी सीजीएल 2023 के लिए आवेदन करें।
- दस्तावेज अपलोड करें।
- परीक्षा शुल्क का भुगतान करें और जमा करें।
- भरे हुए आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करें और इसे अपने डिवाइस में सेव करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।
संबंधित खबरें
CBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
16 hrs agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
20 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
1 day agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
2 days agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
5 days agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
5 days agoरेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
5 days agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
7 days agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
7 days agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines