SSC CGL 2022 Tier 2 Admit Card: स्टाफ चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त स्नातक स्तर परीक्षा ( SSC CGL Tier 2) 2022 के टियर 2 के एडमिट कार्ड जारी किए है। उम्मीदवार अपने रीजनल एसएससी की वेबसाइट पर जा सकते हैं और अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करे सकतें हैं या एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर चेक सकते हैं।
और पढ़िए –Agnipath Scheme: सरकार ने अग्निपथ नियमों में किए बड़े बदलाव, अब ये स्टूडेंट्स भी कर पाएंगे अप्लाई
जानें एग्जाम डेट
SSC CGL Tier 2 आयोग की क्षेत्रीय वेबसाइट की जानकारी के अनुसार, 2 से 7 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। इस बीच, टियर 1 परीक्षा के स्कोरकार्ड आज जारी किए जाने वाले हैं। यह ssc.nic.in पर उपलब्ध होगा। SSC CGL परिणाम स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का लिंक 22 फरवरी से 8 मार्च तक सक्रिय रहेगा और उम्मीदवार अपनी पंजीकरण आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
जानें एग्जाम पैटर्न
सीजीएल टियर-2 की परीक्षा 2 मार्च 2023 से 7 मार्च 2023 के बीच होनी है। इससे पहले आयोग ने टियर-1 परीक्षा के पेपर-1 का पैटर्न जारी किया था। टियर-2 का पेपर-1 दो सेशन में आयोजित होगा। सेशन-1 और सेशन-2। सेशन-1 को तीन सेक्शन में बांटा गया है। सेक्शन 1 के दो मॉड्यू होंगे- मॉड्यूल-1 (मैथमेटिक्स एबिलिटी) और मॉड्यूल-II (रीजनिंग व जनरल इंटेलिजेंस)। इस सेक्शन को पूरा करने के लिए अभ्यर्थियों को एक घंटे का समय मिलेगा। एक घंटे के बाद यह सेक्शन ऑटोमेटिकली बंद हो जाएगा।
सेक्शन-1 के पूरा होने के तुरंत बाद सेक्शन-2 के दो मॉड्यूल- मॉड्यूल- I (इंग्लिश लैंग्वेज एंड कॉम्प्रिहेंशन) और मॉड्यूल- II (जनरल अवेयरनेस) शुरू होंगे। सेक्शन-2 भी एक घंटे के लिए होगा और एक घंटा पूरा होते ही यह सेक्शन अपने आप बंद हो जाएगा।
सेक्शन-3 में दो मॉड्यूल होंगे। सेक्शन-2 के खत्म होने के तुरंत बाद सेक्शन-3 का मॉड्यूल-I (कंप्यूटर नॉलेज टेस्ट) शुरू होगा और यह 15 मिनट का होगा। सेक्शन-3 के मॉड्यूल-I के पूरा होने पर, सेशन-1 समाप्त हो जाएगा।
– सेशन-1 के खत्म होने के बाद उम्मीदवारों को सेशन-2 के लिए री-रजिस्ट्रेशन कराना होगा जिसके लिए उन्हें ब्रेक दिया जाएगा।
– सेक्शन-3 का मॉड्यूल-2 (डेटा एंट्री स्पीड टेस्ट) सेशन-2 में आयोजित किया जाएगा। यह 15 मिनट का होगा।
आपको बता दें कि एसएससी सीजीएल 2022 के जरिए केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों व विभागों में करीब 37000 पदों पर भर्ती की जाएगी। सीजीएल टियर-1 का रिजल्ट जारी किया जा चुका है।
संबंधित खबरें
IBPS PO Prelims Score Card 2026: 7565 पदों के लिए प्रीलिम्स स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
4 days agoMPSC Exam Postponed 2026: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें
4 days agoRashtrapati Bhavan Job: राष्ट्रपति भवन में कैसे मिलती है नौकरी? जानें सीधी भर्ती, योग्यता और चयन का पूरा नियम
10 days agoSBI Recruitment 2026: एसबीआई में निकली 98 लाख रुपये तक के पैकेज वाली नौकरियां, बिना लिखित परीक्षा के होगा सिलेक्शन, जानें पूरी डिटेल
12 days agoUPSSSC Forest Guard Exam City Slip Out: जारी हुई फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा की सिटी स्लिप, 27 सितंबर को है एग्जाम
14 days agoBank Me Job Kaise Paye: बैंक में बनना चाहते हैं अफसर? जानें योग्यता, परीक्षा और सेलेक्शन की पूरी जानकारी
14 days agoमहिलाएं कहां सबसे ज्यादा कर रही हैं काम? पहली बार सामने आए जिलावार रोजगार आंकड़ों ने किया हैरान
15 days agoUGC NET Re-Exam Result Out: जारी हुआ अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र का रिजल्ट, यहां से तुरंत करें डाउनलोड
15 days agoAgniveer Job News: अग्निवीरों के लिए बड़ी खबर, 4 साल पूरा होते ही हाथ में होगा नया जॉइनिंग लेटर, जानें सरकार का प्लान
16 days agoUPPSC PCS Mains Result 2026 का ऐलान, नतीजे चेक करने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines