SSC CGL 2022: एसएससी सीजीएल रजिस्ट्रेशन इस दिन से होंगे शुरू, ऐसे कर पाएंगे अप्लाई
Edited By Niharika Gupta

SSC CGL 2022
Edited By Niharika Gupta

SSC CGL 2022
SSC CGL 2022: कर्मचारी चयन आयोग 17 सितंबर, 2022 को एसएससी सीजीएल 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करेगा। संयुक्त ग्रेजुएट स्तरीय परीक्षा की नोटिफिकेशन कल जारी की जाएगी और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक साइट ssc.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार “उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि संयुक्त ग्रेजुएट स्तरीय परीक्षा, 2022 की सूचना, जो 10 सितंबर 2022 को जारी होने वाली थी, अब 17 सितंबर 2022 को जारी होने के लिए री-शेड्यूल की गई है।”
उम्मीदवारों द्वारा भुगतान किया जाने वाला आवेदन शुल्क (महिला/एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/ईएसएम को छोड़कर) 100 रुपये रखा गया है। ऑनलाइन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 25 जनवरी है।
आयु सीमा अलग-अलग होती है और यह 18-27, 18-30, 18-32 और 20-30 वर्ष हो सकती है, जबकि अधिसूचित आरक्षित श्रेणियों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इस भर्ती अभियान में जिस पद के लिए आवेदन कर रहे हैं, उसके अनुसार आयु पात्रता मानदंड चेक करें। सभी पदों के लिए न्यूनतम पात्रता मानदंड किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या समकक्ष से ग्रेजुएशन की डिग्री है।
अभी पढ़ें – नौकरी से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करे
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: