SSC CGL Recruitment 2022: सीजीएल 2022 के लिए आवेदन शुरू, इन डॉक्यूमेंट्स के बिना नहीं कर पाएंगे अप्लाई

COMEDK

COMEDK

SSC CGL Recruitment 2022: कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली एसएससी सीजीएल 2022 परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। इसके जारी होने के साथ ही कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो चुके हैं।

विज्ञापन

इस परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 8 अक्टूबर 2022 है। परीक्षा में जिन भी उम्मीदवारों को भाग लेना है वे आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। छात्र नीचे दी गई लिंक के माध्यम से भी परीक्षा के लिए एक क्लिक में अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को कुछ डॉक्यूमेंट्स रखना अनिवार्य है जिनके बिना आवेदन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकती है।

विज्ञापन

इन डॉक्यूमेंट्स के बिना नहीं कर सकेंगे आवेदन

– आधार कार्ड

– वोटर कार्ड

विज्ञापन

– पैन कार्ड

– स्कूल पास सर्टिफिकेट और मार्कशीट

विज्ञापन

– ग्रेजुएशन पास सर्टिफिकेट और मार्कशीट

– कैटेगरी सर्टिफिकेट, यदि मांगा जाए

विज्ञापन

– पासपोर्ट साइज की फोटो

आवेदन शुल्क

जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपए हैं। महिला/एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/ईएसएम कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए इस परीक्षा के लिए आवेदन निशुल्क है।

विज्ञापन

SSC CGL 2022: ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

– एसएससी की आधिकारिक साइट ssc.nic.in पर जाएं।
– होम पेज पर उपलब्ध एसएससी सीजीएल 2022 लिंक पर क्लिक करें।
– लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
– आवेदन पत्र भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
– आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
– एक बार हो जाने के बाद सबमिट पर क्लिक करें।
-आपका आवेदन जमा कर दिया गया है।
-पेज डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी रखें।

विज्ञापन

इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों का ग्रेजुएट होना जरुरी है। आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक कुल 20 हजार पदों पर इस परीक्षा के माध्यम से भर्ती की जाएगी। वहीं आवेदन के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 30 साल के बीच की होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ