SSC CGL 2022: एसएससी सीजीएल 20 हजार से अधिक पदों के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट, जानें एग्जाम डिटेल्स
Edited By Niharika Gupta

SC Selection Post Phase XI registration
Edited By Niharika Gupta

SC Selection Post Phase XI registration
SSC CGL 2022: कर्मचारी चयन आयोग संयुक्त ग्रेजुएट स्तरीय परीक्षा या एसएससी सीजीएल 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही समाप्त हो जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एसएससी सीजीएल परीक्षा 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं। SSC CGL 2022 परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 अक्टूबर, 2022 है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल लगभग 20000 पदों को भरा जाएगा।
उम्मीदवार ध्यान दें कि ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 8 अक्टूबर, 2022 को रात 11 बजे तक है। रात 11 बजे के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। SSC CGL 2022 पद के लिए, उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी, 2022 तक कम से कम 18-20 वर्ष और अधिकतम 30-32 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवार अधिक विवरण के लिए नीचे दी गई नोटिफिकेशन के माध्यम से जा सकते हैं।
सभी पदों के लिए आवेदन योग्यता अलग-अलग है। हालांकि एसएससी सीजीएल में किसी भी मान्यता प्राप्स संस्थान या विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
एसएससी सीजीएल 2022 परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा, हालांकि, महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), बेंचमार्क विकलांग व्यक्ति (पीडब्ल्यूबीडी) और पूर्व सैनिक (ईएसएम) से संबंधित उम्मीदवार। आरक्षण के लिए पात्र को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
किसी भी त्रुटि से बचने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले एक बार पूरी नोटिफिकेशन को पढ़ लेना चाहिए। अधिक अपडेट के लिए वेबसाइट चेक करते रहें।
अभी पढ़ें – नौकरी से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: