SSC CGL Notification 2022: एसएससी सीजीएल परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, यहां जानें रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया समेत जरूरी डिटेल्स
Edited By Niharika Gupta

SSC CGL 2022
Edited By Niharika Gupta

SSC CGL 2022
SSC CGL Notification 2022 Out: एसएससी सीजीएल या कर्मचारी चयन आयोग (SSC CGL परीक्षा 2022 नोटिफिकेशन आखिरकार आज, 17 सितंबर, 2022 को जारी कर दी गई है। जो उम्मीदवार एसएससी सीजीएल 2022 परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल लगभग 20000 पदों को भरा जाएगा।
उम्मीदवार ध्यान दें कि ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 8 अक्टूबर, 2022 को रात 11 बजे तक है। रात 11 बजे के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। SSC CGL 2022 पद के लिए, उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी, 2022 तक कम से कम 18-20 वर्ष और अधिकतम 30-32 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवार अधिक विवरण के लिए नीचे दी गई नोटिफिकेशन के माध्यम से जा सकते हैं।
सभी पदों के लिए आवेदन योग्यता अलग-अलग है। हालांकि एसएससी सीजीएल में किसी भी मान्यता प्राप्स संस्थान या विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
किसी भी त्रुटि से बचने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले एक बार पूरी नोटिफिकेशन को पढ़ लेना चाहिए। अधिक अपडेट के लिए वेबसाइट चेक करते रहें।
अभी पढ़ें – नौकरी से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करे
न्यूज 24 पर पढ़ेंदेश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: