Niharika Gupta
Read More
SSC CGL 2022 Exam: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा 2022 (CGL 2022) के लिए आवेदन की स्थिति चेक करने के लिए विंडो खोली है। परीक्षा 1 से 13 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी। पेपर 1 के लिए सीजीएल परीक्षा के एडमिट कार्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार एसएससी वेबसाइट पर जाकर आवेदन की स्थिति और प्रवेश पत्र चेक कर सकते हैं।
एसएससी सीजीएल आवेदन की स्थिति के माध्यम से, उम्मीदवार चेक सकते हैं कि उनका आवेदन स्वीकार किया गया है या अस्वीकार कर दिया गया है। आयोग द्वारा केवल उन्हीं उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा जिनके आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों में 20 हजार से अधिक पदों को भरने के लिए एसएससी सीजीएल भर्ती अभियान चलाया जाएगा। इस साल, उम्मीदवारों का चयन केवल टियर 1 और टियर 2 परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
टीयर -1 परीक्षा के लिए एसएससी सीजीएल कोर्सेज जिसमें 4 खंड होते हैं: मात्रात्मक योग्यता(Quantitative Aptitude), सामान्य बुद्धि (General Intelligence) और तर्क (Reasoning), अंग्रेजी भाषा (English Language) और सामान्य जागरूकता (General Awareness) ।
अभी पढ़ें – नौकरी से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें नौकरी, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।