SSC CGL 2022 Admit card: सीजीएल परीक्षा के एडमिट कार्ड इस दिन होंगे जारी, ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड
Edited By Siddharth Sharma

SSC CGL 2022 Admit Card
Edited By Siddharth Sharma

SSC CGL 2022 Admit Card
SSC CGL 2022 Admit card: कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली एसएससी सीजीएल 2022 परीक्षा में भाग लेने को इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल एसएससी द्वारा इस परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है और इस पर आवेदन भी शुरू हो गए हैं।
इस परीक्षा को लेकर जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक परीक्षा का आयेजन दिसंबर 2022 में किया जाना है। एसएससी द्वारा इस परीक्षा के एडमिट कार्ड की तारीखों को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है लेकिन ये परीक्षा के 15 दिन पहलें यानि की नवंबर के अंत तक जारी किया जा सकता है। इस परीक्षा के एडमिट कार्ड को छात्र आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
– सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
– उसके बाद नए पेज पर सीजीएल 2022 एडमिट कार्ड की लिंक पर क्लिक करें
– उसके बाद नए पेज पर अपना नाम व अन्य जानकारी डालें।
– अब आपका एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
– इसे डाउनलोड कर लें या फिर इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
इस परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 8 अक्टूबर 2022 है। परीक्षा में जिन भी उम्मीदवारों को भाग लेना है वे आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। छात्र नीचे दी गई लिंक के माध्यम से भी परीक्षा के लिए एक क्लिक में अप्लाई कर सकते हैं।
SSC CGL 2022: ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
– एसएससी की आधिकारिक साइट ssc.nic.in पर जाएं।
– होम पेज पर उपलब्ध एसएससी सीजीएल 2022 लिंक पर क्लिक करें।
– लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
– आवेदन पत्र भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
– आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
– एक बार हो जाने के बाद सबमिट पर क्लिक करें।
-आपका आवेदन जमा कर दिया गया है।
-पेज डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी रखें।
अभी पढ़ें – नौकरी से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करे
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.