SBI में 18000 पदों पर होगी भर्ती, जल्द शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन, जानें डिटेल

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया इस साल की सबसे बड़ी भर्ती करने वाला है। SBI जूनियर असोसिएट्स, प्रोबेशनरी ऑफिसर्स (POs) और लोकल बेस्ड ऑफिसर्स समेत 18000 पदों पर भर्ती करेगा। इन पदों से जुड़ी एलिजिबिलिटी डिटेल आप यहां जान सकते हैं।

SBI Recruitment 2025
विज्ञापन

SBI Recruitment 2025: जब देश के कई सेक्टर में नौकरियां जा रही हैं और नई भर्तियां कम हो रही हैं, तब देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक – स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) एक अच्छी खबर लेकर आया है। SBI ने 2025-26 के फाइनेंशियल ईयर में पिछले दस सालों की सबसे बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का फैसला किया है। इस योजना के तहत लगभग 18,000 लोगों की भर्ती की जाएगी।

भर्ती का उद्देश्य
यह बड़ी भर्ती बैंक की तकनीकी व्यवस्था को मजबूत करने और सामान्य बैंकिंग सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए की जा रही है। SBI ने हाल ही में अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म को मजबूत करने में काफी निवेश किया है और यह भर्ती उसी रणनीति का हिस्सा है।

Advertisment

SBI भर्ती 2025-26: मुख्य जानकारी
– कुल पद: लगभग 18,000

– जूनियर असोसिएट्स (जनरल बैंकिंग): 13,500 से 14,000 पद

– प्रोबेशनरी ऑफिसर्स (POs) और लोकल बेस्ड ऑफिसर्स (LBOs): लगभग 3,000 पद

विज्ञापन

– टेक्निकल और डिजिटल बैंकिंग के पद: 1,600 पद

भर्ती के पीछे कारण
– रिटायर हो चुके कर्मचारियों की जगह भरना

विज्ञापन

– देशभर में बैंक की ब्रांच का विस्तार करना

– डिजिटल और फिनटेक सेवाओं को बढ़ाना

विज्ञापन

योग्यता और आयु सीमा
– सामान्य शैक्षणिक योग्यता: किसी भी विषय में ग्रेजुएशन

– जूनियर असोसिएट्स (क्लर्क): आयु सीमा 20 से 28 वर्ष

विज्ञापन

– प्रोबेशनरी ऑफिसर्स (POs): आयु सीमा 21 से 30 वर्ष

– टेक्निकल/स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स: इंजीनियरिंग, IT या संबंधित विषयों में डिग्री/पोस्टग्रेजुएट डिग्री और कुछ पदों के लिए अनुभव जरूरी

विज्ञापन

– आरक्षित वर्गों के लिए आयु सीमा में छूट मिलेगी।

चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया में निम्न चरण शामिल होंगे:

विज्ञापन

Prelims – इसमें निम्न विषयों से प्रश्न होंगे:

Quantitative Aptitude,
Reasoning,
English Language,
General Awareness, and
Computer Knowledge.

विज्ञापन

मेंस परीक्षा (Mains) – प्रीलिम्स परीक्षा पास करने वाले ही देंगे

इंटरव्यू (Interview) – POs और स्पेशलिस्ट पदों के लिए

विज्ञापन

आवेदन शुल्क
सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग: 750 रुपये (नॉन-रिफंडेबल)

SC, ST और PwBD वर्ग: कोई शुल्क नहीं

विज्ञापन

सभी भुगतान ऑनलाइन ही किए जाएंगे

महत्वपूर्ण सूचना
अभी आवेदन की तारीख और परीक्षा की तारीख घोषित नहीं हुई है। जल्द ही इसकी आधिकारिक सूचना जारी होगी।

विज्ञापन

SBI की यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं। बैंक के इस कदम से देश की आर्थिक स्थिति में कुछ सकारात्मक बदलाव आने की उम्मीद है। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अभी से तैयारी शुरू करें और आधिकारिक सूचना का इंतजार करें।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ