SBI RBO Recruitment 2023: एसबीआई में रिटायर्ड बैंक अधिकारी के पद पर निकली बंपर भर्ती, जल्द ऐसे करें अप्लाई
Edited By Siddharth Sharma

SBI Recruitment 2023
Edited By Siddharth Sharma

SBI Recruitment 2023
SBI RBO Recruitment 2023: सरकारी नौकरी की चाह रख रहे उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल देश की सबसे बड़ी बैंक एसबीआई ने रिटायर्ड बैंकिंग ऑफिसर के पदों पर बंपर भर्तियां निकाली हैं। आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक कुल 848 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
इन पदों पर आवेदन की शुरुआत 10 मार्च 2023 से हो रही है वहीं आवेदन की आखिरी तारीख 31 मार्च 2023 है। पदों पर सिर्फ वे ही लोग आवेदन कर सकते हैं जिनके पास बैंकिंग के कामों का अनुभव हो। उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाना होगा। वे नीचे दी गई लिंक के माध्यम से भी अप्लाई कर सकते हैं।
रिक्तियों के लिए आवेदन करने की न्यूनतम आयु 60 वर्ष है और अधिकतम आयु 10 मार्च 2023 को 63 वर्ष होनी चाहिए।
आवेदक बैंंक के रिटायर्ड अधिकारी हैं, इसलिए किसी विशेष शैक्षणिक योग्यता की आवश्यकता नहीं है। पर्याप्त कार्य अनुभव, सिस्टम और प्रक्रियाओं का गहरा ज्ञान और संबंधित क्षेत्र में समग्र पेशेवर क्षमता रखने वाले पूर्व अधिकारियों को वरीयता दी जाएगी।
-SBI के करियर पेज पर sbi.co.in/web/careers जाएं।
-“अनुबंध के आधार पर सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी की नियुक्ति” के तहत आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
-रजिस्टर करें और आवेदन करने के लिए लॉगिन करें।
-विवरण भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
-भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: