SBI Vacancy: स्टेट बैंक में 2,964 पदों पर निकली भर्ती, योग्यता सहित जानें सभी डिटेल

SBI Vacancy: एसबीआई में भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास 30 अप्रैल तक का समय है। इसके लिए उम्मीदवारों के पास अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक या क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में अधिकारी के रूप में कम से कम दो साल का काम का अनुभव होना चाहिए।

SBI Vacancy

SBI Vacancy

क्या है योग्यता?

आवेदकों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में डिग्री होनी चाहिए या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। इंजीनियरिंग, मेडिसिन, चार्टर्ड या कॉस्ट अकाउंटेंसी जैसी व्यावसायिक योग्यता वाले उम्मीदवार भी योग्य माने जाएंगे।

कितना होना चाहिए अनुभव?

उम्मीदवारों के पास 30 अप्रैल, 2025 तक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक या क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में अधिकारी के रूप में कम से कम दो साल का कार्य अनुभव होना चाहिए। उन्हें अपने नियोक्ता से प्रमाणित जॉब प्रोफाइल भी प्रदान करनी होगी। यदि कार्य प्रोफ़ाइल एसबीआई में जनरलिस्ट ऑफिसर (स्केल I) के साथ मेल नहीं खाती है, तो आवेदन अस्वीकार किया जा सकता है।

क्या होनी चाहिए आयु सीमा?

30 अप्रैल, 2025 तक आवेदकों की आयु 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए यानी कि जन्म 1 मई, 1995 और 30 अप्रैल, 2004 के बीच हुआ हो। आरक्षित श्रेणियों के लिए आयु सीमा में छूट दी जाएगी-

एससी/एसटी को 5 वर्ष की छूट

ओबीसी (एनसीएल) को 3 वर्ष की छूट

पीडब्ल्यूडी को 10 वर्ष की छूट

भूतपूर्व सैनिक को 5 वर्ष की छूट

चयन प्रक्रिया

भर्ती प्रक्रिया में तीन चरण शामिल हैं-

ऑनलाइन टेस्ट  जिसमें ऑब्जेक्टिव  सेक्शन  (2 घंटे, 120 अंक) और डिस्क्रिप्टिव  सेक्शन  (30 मिनट, 50 अंक – एक निबंध और एक पत्र)

इंटरव्यू जो 50 अंक के होंगे। अंतिम मेरिट सूची में विचार के लिए मिनिमम क्वालीफाइंग अंक की जरूरत है।

लैंग्वेज टेस्ट

स्थानीय भाषा में प्रवीणता का मूल्यांकन किया जाएगा। इंटरव्यू  के अंकों, श्रेणी और राज्य वरीयता के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी।

कितनी देनी होगी फीस?

सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस को 750 रुपए देने होंगे। एससी/एसटी/दिव्यांग को छूट दी जाएगी। उम्मीदवारों को डेबिट/क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से ऑनलाइन फीस जमा करनी होगी।

कैसे भरे फॉर्म? 

1. सबसे पहले sbi.co.in पर जाएं।

2. करियर अनुभाग के अंतर्गत ‘सर्किल बेस्ड ऑफिसर्स 2025 की भर्ती’ पर क्लिक करें।

3. ‘ऑनलाइन आवेदन करें’ चुनें और रजिस्ट्रेशन पूरा करें

4. व्यक्तिगत, शैक्षणिक और कार्य विवरण के साथ आवेदन पत्र भरें।

5. फोटो, हस्ताक्षर, अंगूठे का निशान और घोषणा सहित जरूरी दस्तावेज अपलोड करें

6. इसके बाद ऑनलाइन फीस का भुगतान करें

7. फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए फॉर्म डाउनलोड करें और अपने पास सेफ रख लें।

कितनी होगी सैलरी?

चयनित उम्मीदवारों को जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-I में 48,480 रुपए के मूल वेतन के साथ नियुक्त किया जाएगा। वेतनमान 48,480 रुपए से लेकर 85,920 रुपए तक है। साथ ही डीए, एचआरए/लीज रेंटल और सीसीए जैसे लागू भत्ते भी मिलेंगे। दो या अधिक सालों के अनुभव वाले उम्मीदवारों को एक्स्ट्रा सैलरी मिलेगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ