UP Police कांस्टेबल 2024 लिखित परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। जानकारी मिली है कि उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड इस हफ्ते कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। बता दें कि बोर्ड ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया है कि नवंबर के तीसरे हफ्ते में रिजल्ट के आने की उम्मीद है। इसके अलावा, UPPRPB के चेयरमैन राजीव कृष्ण ने कहा कि हम पहले से ही ओएमआर शीट के मूल्यांकन की प्रक्रिया में हैं, इसलिए रिक्रूटमेंट प्रोसेस की लिखित परीक्षा के रिजल्ट नवंबर के तीसरे सप्ताह तक जारी किए जा सकते हैं। आगे उन्होंने बताया कि इसकी डिटेल बोर्ड की वेबसाइट पर शेयर किया जाएगा। आइये इसके बारे में जानते हैं।
कब हुई थी परीक्षा?
बता दें कि UP Police कांस्टेबल 2024 रिक्रूटमेंट प्रोसेस के तहत 60,244 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए लिखित परीक्षा 23, 24, 25, 30, 31 अगस्त, 2024 को आयोजित की गई थी। बता दें कि UPPRPB ने 30 अक्टूबर को रिक्रूटमेंट परीक्षा की आखिरी आंसर की जारी की, जिसे कैंडिडेट 9 नवंबर तक डाउनलोड कर सकते थे। जानकारी के लिए बता दें कि बोर्ड लिखित परीक्षा के रिजल्ट के साथ फिजिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए कैंडिडेट के कट-ऑफ मार्क्स और मेरिट लिस्ट जारी करेगा।
34 लाख से ज्यादा लोगों ने दी परीक्षा
60,244 पदों के लिए 48,17,441 कैंडिडेट ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से 15 लाख महिला कैंडिडेट थी। बता दें कि इसमें से 34.6 लाख कैंडिडेट ने ही परीक्षा दी। महिला कैंडिडेट के लिए बोर्ड में 20 प्रतिशत वैकेंसी को आरक्षित किया है। यानी की कुल भर्ती में 12049 पदों पर महिलाओं की नियुक्ति होगी, जबकि 48,195 पदों पर पुरुषों को भर्ती किया जाएगा।
UP Police recruitment
कैसे देखें रिजल्ट?
अगर आप UP Police कांस्टेबल 2024 का रिजल्ट देखना चाहते हैं तो आपको हमारे बताए गए तरीके को फॉलो करना होगा।
- सबसे पहले UPPBPB की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद होम पेज पर UP Police कांस्टेबल रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी , जहां आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
- अब इस पेज को डाउनलोड करें और इसकी हार्ड कॉपी निकाल लें, ताकि बाद में आपके काम आ सकें।
यह भी पढ़ें – TMC नेता की हत्या की कोशिश, शूटर ने चलाई गोली, बाल-बाल बचे पार्षद, CCTV वीडियो वायरल
संबंधित खबरें
CBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
8 hrs agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
11 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
1 day agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
2 days agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
5 days agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
5 days agoरेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
5 days agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
7 days agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
7 days agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines