Sarkari Naukri 2026: SSC CGL परीक्षा फॉर्म भरने का आज आखिरी दिन, तुरंत करें अप्लाई, जानिए पूरा प्रॉसेस

Staff Selection Commission: एसएससी सीजीएल 2026 परीक्षा के लिए अप्लाई करने का आखिरी मौका 22 जून को है. हम आपको आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया बताने जा रहे हैं. हालांकि फीस जमा करने और सुधार करने के लिए एक्स्ट्रा दिन मिलेगा.

SSC.jpg

AI Image

कैसे करें अप्लाई?

विज्ञापन
  • SSC के ऑफिशियल पोर्टल, ssc.gov.in पर जाएं.
  • अगर आप नए यूजर हैं तो वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करें. मौजूदा यूजर्स अपने क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके लॉगिन कर सकते हैं.
  • कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्ज़ामिनेशन (SSC CGL) 2026 के एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें.
  • जरूरी पर्सनल, एजुकेशनल और कम्युनिकेशन डिटेल्स ध्यान से भरें.
  • अपने पसंदीदा एग्जाम सेंटर और दूसरे जरूरी ऑप्शंस को सिलेक्ट करें.
  • निर्धारित फॉर्मेट में लाइव फोटोग्राफ और स्कैन की हुई सिग्नेचर अपलोड करें.
  • एप्लिकेशन फॉर्म का प्रिव्यू करें और सबमिट करने से पहले सभी डिटेल्स वेरिफाई करें.
  • अवेलेबल ऑनलाइन पेमेंट मोड के जरिए एप्लिकेशन फीस का पेमेंट तुरंत करें.
  • एप्लिकेशन फॉर्म सबमिट करें.
  • फ्यूचर रेफरेंस के लिए कंफर्मेशन पेज डाउनलोड और सेव कर लें.

How To Apply For SSC CGL 2026 Exam: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन 22 जून को कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) एग्जाम 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी करने जा रहा है. जो उम्मीदवार केंद्र सरकार के अलग-अलग विभागों में नौकरी पाना चाहते हैं, उनके पास SSC की आधिकारिक वेबसाइट के ज़रिए अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करने के लिए बहुत कम वक्त बचा है.

विज्ञापन

11 बजे रात तक मौका

इस भर्ती अभियान से मंत्रालयों, विभागों और अन्य सरकारी कार्यालयों में तकरीबन 12,256 खाली पदों को भरे जाने की उम्मीद है. जो ग्रेजुएट तय योग्यता शर्तों को पूरा करते हैं, वो रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन को खत्म होने (रात 11 बजे) से पहले अपने आवेदन जमा कर सकते हैं. हालांकि आवेदन करने की डेडलाइन आज खत्म हो जाएगी, लेकिन कैंडिडेट्स को ऑनलाइन फीस जमा करने की प्रक्रिया पूरी करने के लिए एक एक्सट्रा दिन मिलेगा. कमीशन ने बताया है कि एप्लिकेशन फीस 23 जून, 2026 तक जमा की जा सकती है.

1 जुलाई तक कर सकेंगे करेक्शन

आवेदन जमा करने के बाद जानकारी अपडेट करने की जरूरत पड़ने पर उम्मीदवारों की मदद के लिए SSC ने सुधार की सुविधा (करेक्शन फैसिलिटी) का भी ऐलान किया है. आवेदन में सुधार करने की सुविधा 29 जून से 1 जुलाई, 2026 तक अवेलेबल रहेगी. इस दौरान, रजिस्टर्ड उम्मीदवार SSC के दिशा-निर्देशों के अनुसार अपने जमा किए गए फॉर्म में जरूरी बदलाव कर सकते हैं.

विज्ञापन

ध्यान से पढ़ें नोटिफिकेशन

कमिशन ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वो रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें. उम्मीदवारों को यह पक्का कर लेना चाहिए कि वो सभी योग्यता शर्तों को पूरा करते हैं, जिसमें शैक्षणिक योग्यता, उम्र की सीमा और भर्ती नोटिस में बताई गई दूसरी शर्तें शामिल हैं.

विज्ञापन

एक गलती पड़ सकती है भारी

SSC ने ये भी चेतावनी दी है कि गलत जानकारी देने या एलिजिबिलिटी स्टैंडर्ड को पूरा न करने पर वेरिफिकेशन के स्टेज में एप्लिकेशन को कैंसिल किया जा सकता है, भले ही उम्मीदवार ने सिलेक्शन प्रॉसेस के पिछले स्टेज पूरी कामयाबी के साथ पूरे कर लिए हों. हज़ारों खाली पदों के साथ, SSC CGL परीक्षा उन ग्रेजुएट के लिए सबसे पसंदीदा भर्ती मौकों में से एक बनी हुई है जो केंद्र सरकार के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ