Sarkari Naukri: रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए देशभर में हजारों नौकरियां पैदा की जा रही है। देश में अभी अलग-अलग विभागों में 20 हजार से ज्यादा सरकारी पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। जिसमें से कई के आवेदन की आखिरी तारीख जनवरी 2025 में ही खत्म हो जाएगी। अगर आपके पास योग्यता है तो बिना देर किए अभी भी आवेदन कर सकते हैं।
SBI क्लर्क के लिए नौकरी
भारतीय स्टेट बैंक ने क्लर्क के 13,735 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 17 दिसंबर 2024 को शुरू की जा चुकी है। वहीं, आज यानी 7 जनवरी 2025 को इसके लिए आवेदन बंद कर दिए जाएंगे। योग्य उम्मीदवार SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसकी पूरी जानकारी ले सकते हैं और ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: UP में 1 लाख सरकारी भर्तियां निकलेंगी! 44000 पद होमगार्ड के खाली, देखें News24 की स्पेशल रिपोर्ट
UPSSSC भर्तियां
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने जूनियर असिस्टेंट के 2702 पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। जिसके लिए 23 दिसंबर 2024 से आवेदन किए जा रहे हैं। इसमें आवेदन की आखिरी तारीख 22 जनवरी 2025 तय की गई है। जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं वह ऑफिशियल साइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
रेलवे में हजारों नौकरियां
रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। रेलवे मंत्रालय की मिनिस्ट्रियल आइसोलेटेड कैटेगरी में बड़ी भर्तियों का ऐलान किया है। पीजीटी टीचर, जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, लाइब्रेरियन और सरकारी वकील समेत कई विभागों में कुल 1036 रिक्तियां निकाली गई हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू की जाएगी। जिसकी आखिरी तारीख 6 फरवरी 2025 तय की गई है।
RPSC सीनियर शिक्षक भर्ती
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सीनियर टीचर भर्तियां निकाली हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग में आठ सब्जेक्ट में करीब 2129 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। जिसके लिए आवेदन 26 दिसंबर 2024 को खोल दिए गए थे। वहीं, इसमें आवदेन की आखिरी तारीख 24 जनवरी 2025 है।
MPESB में रिक्तियां
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने नर्सिंग स्टाफ और पैरामेडिकल समेत ग्रुप 5 के पदों के लिए करीब 1170 पदों पर नौकरी का ऐलान किया है। जिसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 13 जनवरी 2025 है। अगर आप भी इस नौकरी को पाने की योग्यता रखते हैं तो MPESB की साइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: 2025 तक IT सेक्टर में 20% नई नौकरियां, AI और ML जैसे प्रोफाइल्स में बढ़ोतरी
संबंधित खबरें
60 दिन सोकर मुंबई की महिला ने जीते 9.6 लाख रुपये
1 day agoUPSC मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी, direct link से डाउनलोड करें रिजल्ट PDF
2 days agoUPSC Mains 2026 के नतीजों का ऐलान, वेबसाइट से कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट?
3 days agoSSC CGL आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की विंडो खुली, 7 नवंबर तक करें अप्लाई
3 days agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
3 days agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
5 days agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
6 days agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
6 days agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
7 days agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines