MPPEB recruitment 2022: मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) ने ग्रुप 2 (सब ग्रुप 4) पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 5 जनवरी, 2023 से आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 19 जनवरी 2023 है। भर्ती कुल 3,555 पदों पर की जाएगी।
शेड्यूल के अनुसार, MPPEB ग्रुप 2 परीक्षा 2022 15 मार्च से शुरू होगी और यह दो पालियों में आयोजित की जाएगी। शिफ्ट 1 सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और शिफ्ट 2 दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक चलेगी। सुबह के सत्र के लिए, उम्मीदवारों को सुबह 7 बजे से 8 बजे के बीच और दोपहर के सत्र के लिए, उन्हें दोपहर 12:30 से 1:30 बजे के बीच अपने संबंधित परीक्षा केंद्रों पर रिपोर्ट करना होगा।
वैकेंसी डिटेल
- सीधी भर्ती- 3225
- संविदा- 80
- बैकलॉग-250
शैक्षिक योग्यता
पटवारी पद के लिए उम्मीदवारों को ग्रेजुएट होना चाहिए। अन्य पदों के लिए शैक्षिक योग्यता की जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें।
आयु सीमा
- अनारक्षित-18 से 40 साल
- आरक्षित- 18 से 45 साल
भर्ती का नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें
आवेदन शुल्क
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये आवेदन फीस देनी होगी जबकि अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 500 रुपये है।
MPPEB Group 2 Recruitment 2022: ऐसे कर पाएंगे अप्लाई
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद वेबसाइट पर दिए गए रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- अब मांगी गई जानकारी सबमिट कर लॉग इन जनरेट करें।
- इसके बाद लॉग इन कर एप्लीकेशन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें।
- अब सभी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- आवेदन फीस जमा करें।
- सभी प्रक्रिया को पूरा करने के बाद फॉर्म को सबमिट कर दें।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
1 day agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
1 day agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
2 days agoCRPF में 'लांस नायक' और 'नायक' पदों की होगी वापसी, अग्निवीरों के लिए प्लान
6 days agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
10 days agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
11 days agoरेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई
15 days agoSSC CHSL का फाइनल रिजल्ट जारी, 3512 कैंडिडेट बने DEO और LDC
15 days agoमहिलाएं पुरुषों के मुकाबले कितना खर्च करती हैं? सर्वे में आया बड़ा अंतर
17 days agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines