MP Teacher Recruitment 2025: मध्यप्रदेश में 11 हजार पदों पर शिक्षक भर्ती शुरू

MP Teacher Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ने टीचर्स के पदों पर आवेदन मांगे हैं।

MP Teacher Recruitment 2025
विज्ञापन

MP Teacher Recruitment 2025: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने टीचर्स की भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन खोल लिए हैं। MPESB ने ये भर्तियां 10,758 पदों के लिए निकाली हैं। जिसमें सेकेंडरी टीचर (खेल, संगीत, गायन और वादन), प्राइमरी टीचर (खेल, संगीत, गायन, वादन और डांस) के पदों को भरा जाएगा। अगर आप भी इसमें अप्लाई करना चाहते हैं तो आधिकारिक साइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। नोटिफिकेशन से जुड़ी पूरी डिटेल यहां देखिए।

कब तक कर सकते हैं आवेदन?

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 जनवरी 2025 से खोल दी है। जिसमें ऑनलाइन आवेदन 11 फरवरी 2025 तक कर सकते हैं। वहीं, फॉर्म में सुधार करने की आखिरी तारीख 16 फरवरी 2025 तय की गई है। सारी प्रक्रिया होने के बाद भर्ती के लिए एग्जाम 20 मार्च 2025 से शुरू हो जाएंगे। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक साइट पर इसकी पूरी जानकारी मिल जाएगी।

विज्ञापन

कितनी मिलेगी सैलरी?

सभी पदों के लिए अलग-अलग सैलरी तय की गई है। जिसमें सेकेंडरी टीचर को महंगाई भत्ता के साथ 32,800 रुपये, सेकेंडरी टीचर (खेल) में 32,800 रुपये, सेकेंडरी टीचर (संगीत, गायन, वादन) 32,800 रुपये, सेकेंडरी टीचर (संगीत, गायन, वादन) के लिए 32,800 रुपये, प्राइमरी टीचर (खेल) के लिए 25,300 रुपये, प्राइमरी टीचर (संगीत, गायन, वादन) के लिए 25,300 रुपये और प्राइमरी टीचर (डांस) के लिए 25,300 रुपये सैलरी तय की गई है।

MP Teacher Recruitment 2025

विज्ञापन

कैसे करें आवेदन?

आवेदन करने के लिए जनरल कैटेगरी के लिए 560 रुपये फीस रखी गई है। वहीं, SC, ST और OBC के अभ्यर्थियों के लिए 310 रुपये फीस तय की गई है। इसके अलावा विकलांग लोगों के लिए आवेदन फ्री रहेगा। आवेदन करने के लिए एमपीईएसबी की वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं। इसके बाद वेबसाइट पर खुद को रजिस्टर करें और लॉग इन कर लें। इसके बाद व्यक्तिगत जानकारी मांगी जाएगी, वह भर दें। लास्ट में फीस का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक कर दें। लास्ट में फॉर्म को सेव करें और उसकी एक हार्ड कॉपी निकाल लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ