India Post GDS Recruitment 2023: इंडिया पोस्ट ने ग्रामिक डाक सेवक पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार इंडिया पोस्ट की आधिकारिक साइट indiapostgdsonline.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती अभियान संगठन में 12828 पदों को भरेगा।
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज 22 मई से शुरू हुई और 11 जून, 2023 को समाप्त होगी। करेक्शन विंडो 12 जून को खुलेगी और 14 जून, 2023 को बंद होगी। अन्य डिटेल्स देखें के लिए नीचे दिए डिटेल्स चेक कर लें।
जानें योग्यता
भर्ती के लिए भारत सरकार / राज्य सरकारों / केंद्र शासित प्रदेशों के किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड द्वारा संचालित गणित और अंग्रेजी विषय से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकेंगे। भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की आयु 18 से 40 वर्ष होनी चाहिए। आयु सीमा में छूट से जुड़ी अधिक जानकारी अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकेंगे।
चयन प्रक्रिया
अभ्यर्थियों का चयन 10वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक किया जा सकता है।
आवेदन शुल्क
डिवीजन की पसंद में अधिसूचित सभी पदों के लिए आवेदकों द्वारा 100 / – का शुल्क भुगतान किया जाना है। हालांकि, सभी महिला आवेदकों, अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के आवेदकों, पीडब्ल्यूडी आवेदकों और ट्रांसवुमन आवेदकों के लिए शुल्क के भुगतान में छूट दी गई है।
India Post GDS Recruitment 2023 Notification Link
ऐसे कर सकेंगे आवेदन
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद रिक्रूटमेंटल लिंक पर क्लिक करें।
- पर्सनल डिटेल्स दर्ज करके सबमिट करें।
- इसके बाद फॉर्म भरें और फीस जमा करें।
- इसके बाद फॉर्म एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें।
संबंधित खबरें
CBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
7 hrs agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
10 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
1 day agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
2 days agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
5 days agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
5 days agoरेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
5 days agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
7 days agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
7 days agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines